फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show Season 5 When and Where To Watch Comedy Show

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5: त्योहारों के सीजन में फिर लगेगा हंसी का तड़का, जानें कब और कहां आएगा कॉमेडी शो?

Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show Season 5: कपिल शर्मा स्टारर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन जल्द आने वाला है। मेकर्स ने घोषणा करते हुए इसका एक वीडियो भी शेयर कर दिया है। आइए जानते हैं कि ये शो कब और कहां आने वाला है।

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Season 5 When and Where To Watch Comedy Show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार सीजन हिट होने के बाद कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर फिर लौट रहे हैं। बुधवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show Season 5 When and Where To Watch Comedy Show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कहां आएगा कपिल का शो?
इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' त्योहारों के सीजन में वापसी कर रहा है। हर सीजन की तरह शो का पांचवां सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। वीडियो में देखने को मिला कि सभी सेट पर बैठे होते हैं, तभी कपिल पूछते हैं कि सीजन 5 आ गया। इसके बाद वह कहते हैं चलो शुरू करो।

वीडियो में आगे देखने को मिला कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ढोल-नगाड़ा बजाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद सभी एक दूसरे को त्योहार की बधाई देते हैं। कोई हैप्पी दीवाली कहता है, तो कोई क्रिसमस, कोई ईद, न्यू ईयर और नवरात्रि विश करता है। बता दें कि इस बार शो की थीम 'हंसी का त्योहार' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show Season 5 When and Where To Watch Comedy Show
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटफ्लिक्स पर कब और कितने बजे आएगा शो?
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर से शुरू होगा और इसके नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे आएंगे। शो में कपिल के साथ एक बार फिर सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा नजर आएंगे। वहीं, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठे दिखाई देंगे।

ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को आने वाले सीजन में भी सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत, कॉमेडी, मजाक-मस्ती, हल्की-फुल्की खिंचाई देखने को मिलेगी। गेस्ट लिस्ट में हर बार की तरह अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां और चर्चित लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show Season 5 When and Where To Watch Comedy Show
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो - फोटो : नेटफ्लिक्स
कब आए थे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले चार सीजन?
  • सीजन 1: 30 मार्च 2024 से 22 जून 2024 तक प्रसारित हुआ था।
  • सीजन 2: 21 सितंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक आया था।
  • सीजन 3: 21 जून 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चला था।
  • सीजन 4: 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 14 मार्च 2026 तक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed