फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Yung DSA Rohed Khan Aasif Khan and Scout face nomination for plotting fellow contestants eviction

बिग बॉस 20: आसिफ और यंग समेत चार घर वालों पर साजिश के आरोप; सुनाई गई सजा, आम्रपाली का माही से क्यों हुआ पंगा?

Tue, 15 Sep 2026 11:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Sep 2026 11:21 AM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में चार प्रतिभागियों पर साजिश रचने के आरोप लगे हैं। इसके बाद बिग बॉस ने इन्हें सजा के तौर पर नॉमिनेट कर दिया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Yung DSA Rohed Khan Aasif Khan and Scout face nomination for plotting fellow contestants eviction
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की बात हो और इसमें विवाद न हो, ऐसा नहीं हो सकता। शो के हालिया एपिसोड में 'बिग बॉस' ने यंग डीएसए, रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट पर साथी कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके चलते उन्हें सीधे नॉमिनेट कर दिया गया है।

विज्ञापन

कप्तानी के चलते यंग डीएसए बच गए
'बिग बॉस 20' में एक नया ट्विस्ट देखा गया। बिग बॉस ने घर के अंदर यंग डीएसए, रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट पर घर के दूसरे सदस्यों को बाहर निकालने की योजना बनाने का आरोप लगाया। कप्तान होने के कारण यंग तो सजा से बच गए, लेकिन नियमों के कथित उल्लंघन के कारण रोहेद, आसिफ और स्काउट को सीधे एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉमिनेशन प्रक्रिया में हुई तीखी बहस
बता दें कि एपिसोड की शुरुआत नॉमिनेशन प्रक्रिया से हुई, जिससे घर के अंदर कई समीकरण सामने आए। प्रतिभागियों से उन साथी सदस्यों के नाम बताने को कहा गया, जिन्हें वे घर से बाहर होते देखना चाहते थे। इसके चलते तीखी बहस हुई और कई नाम सामने आए। आम्रपाली, अरिशफा, माही, आसिफ, अमन, उदिति, गुल्लू और स्काउट जैसे कई सदस्य नॉमिनेशन से जुड़ी चर्चाओं के केंद्र में रहे।

विज्ञापन

बिग बॉस ने चारों को क्यों दोषी ठहराया?
एलिमिनेशन नॉमिनेशन में आम्रपाली, ईशा, आसिफ और लव जैसे नामों का भी जिक्र किया गया। मगर, एपिसोड खत्म होते-होते एक नया ट्विस्ट आया, जिसने सभी को चौंका दिया। बिग बॉस ने यंग, रोहेद, आसिफ और स्काउट पर अन्य घरवालों को घर से बाहर भेजने की कथित साजिश रचने का आरोप लगाया। 
बिग बॉस ने चारों को घर के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर निकालने के बारे में बातचीत की थी। चूंकि यंग कैप्टन थे, इसलिए उन्हें सजा से छूट दी गई। हालांकि, रोहेद, आसिफ और स्काउट को उस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए सीधे नॉमिनेट कर दिया गया।
इस फैसले ने तीनों को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। बता दें कि अब बिग बॉस 20 में अपनी जगह पक्की करने के लिए रोहेद, आसिफ और स्काउट दर्शकों के वोटों पर निर्भर हैं।

Bigg Boss 20 Yung DSA Rohed Khan Aasif Khan and Scout face nomination for plotting fellow contestants eviction
आम्रपाली दुबे-माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम

आम्रपाली और माही विज के बीच बढ़ा झगड़ा
दूसरी तरफ माही विज और आम्रपाली के बीच शुरू हुई बहस ने अब लड़ाई का रूप ले लिया है। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस के बीच तीखी बहस देखी जा रही है। किचन के काम से शुरू होते-होते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। माही विज रोने लगती हैं। 
बता दें कि बिग बॉस 20 टेलीविजन पर कलर्स पर प्रसारित होता है। वहीं, ओटीटी पर यह जियो हॉटस्टार पर हर दिन रात नौ बजे आता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed