फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ali Zafar defended his Mere Brother Ki Dulhan co-actor Katrina Kaif for trolling after ambani function

कैटरीना कैफ: पकिस्तानी अभिनेता ने किया कैट का समर्थन, ट्रोलर्स को दिया जवाब; बोले- अपने भीतर सुधार करें

Thu, 17 Sep 2026 01:32 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

Katrina Kaif Trolling: हाल ही में अंबानी के गणपति उत्सव में पहुंचीं कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक पाकिस्तानी अभिनेता ने कैट का समर्थन किया है। जानिए कौन है यह अभिनेता और क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Ali Zafar defended his Mere Brother Ki Dulhan co-actor Katrina Kaif for trolling after ambani function
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अली जफर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कैटरीना कैफ की प्रगनेंसी के बाद वजन बढ़ने को लेकर पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। इसी बीच फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कैटरीना के को-स्टार रहे पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर ने एक्ट्रेस का बचाव किया है।

विज्ञापन


क्या बोले अली जाफर? 
अभिनेता अली जफर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बारे में बात कर कहे हैं। उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति मेरी को एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहा था। जिनके साथ मैंने पहले बॉलीवुड में काम किया था और वह उनकी प्रेगनेंसी के पहले के चेहरे और बाद के चहरे तुलना कर रहा था।
विज्ञापन

खासकर एक पुरुष होने के नाते, मेरा मानना है कि हमें आत्मनिरीक्षण करने और अपने भीतर कुछ जरूरी सुधार करने की आवश्यकता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि जब किसी महिला की छवि की बात आती है तो उसका शरीर, उसकी सोच और जीवनशैली अगर वह हमारे द्वारा बनाए गए मानकों के अनुरूप नहीं है, तो हम उस पर बात करना शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ali Zafar defended his Mere Brother Ki Dulhan co-actor Katrina Kaif for trolling after ambani function
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

अली ने कहा यह बहुत गलत
आगे अपनी बातचीत में अली जफर ने कहा, ‘यह गलत है, हर व्यक्ति अपने संघर्षों और अपनी खोजों से गुजर रहा है। हमें नहीं पता कि कोई अपने जीवन में क्या-क्या झेल रहा है। हमें लोगों के प्रति दयालु, सहानुभूतिपूर्ण, समझदार, स्वीकार करने वाला, सराहना करने वाला और सकारात्मक होना चाहिए। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हर महिला का अपना जीवन होता है। वह चाहे जिस भी खोज या संघर्ष से गुजर रही हो, उसका अतीत चाहे जैसा भी रहा हो, उसका वर्तमान और भविष्य चाहे जैसा भी हो,  यही उसका जीवन है। उसे जीने दो, तुम्हें क्या फर्क पड़ता है? यह उसका जीवन है।’



यह खबर भी पढ़ें: सोमी अली: 'महिला का शरीर कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं'; कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं सलमान की एक्स, क्या कहा?

Ali Zafar defended his Mere Brother Ki Dulhan co-actor Katrina Kaif for trolling after ambani function
कैटरीना कैफ बेबी विहान कौशल के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है मामला? 

  • अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में कई सेलेब्स पहुंचे।
  • इनमें विक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ भी शामिल थीं।
  • इस दौरान एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
  • इन तस्वीरों और फोटोज में कई यूजर्स ने अभिनेत्री को उनके बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया।
  • कई उनके लुक में कमियां निकाल कर उन्हें ट्रोल करने लगे। 
  • इसके बाद कई सेलेब्स कैटरीना के समर्थन में उतरे।
  • सोमी अली, शिवालिका ओबेरॉय और राजीव अदातिया समेत कई कलाकारों ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed