फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस-12 खत्म होने के 3 महीने बाद कितना बदल गए कंटस्टेंट? एक की तो टूट गई शादी

Sat, 30 Mar 2019 04:49 AM IST
kapil sharma एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Sat, 30 Mar 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestants after 3 months
Bigg Boss 12 - फोटो : social media

बिग बॉस टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो है। हर साल दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब बिग बॉस के 13वें सीजन की चर्चा भी होने लगी है। शो में हर साल नए कंटेस्टेंट्स आते हैं। यहां आने के बाद कुछ कंटेस्टेंट सितारे बन जाते हैं तो कई गुमनाम हो जाते हैं। बिग बॉस के 12वें सीजन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले सीजन के स्टार्स इन दिनों क्या कर रहे हैं, देखिए इस रिपोर्ट में..



Bihar board class 12th 2019 के Result Updates देखने के लिए यहाँ क्लिक करे  .

bigg boss 12 contestants after 3 months
Deepak Thakur - फोटो : instagram
दीपक ठाकुर
दीपक ठाकुर को बिग बॉस 12 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। शो से निकलने के बाद दीपक ठाकुर का एक गाना भी रिलीज हो चुका है। उन्हें दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिला। सोमी खान संग उनका एक म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज होगा। वह कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई स्टेज शोज पर भी परफॉर्म किया है।

 
bigg boss 12 contestants after 3 months
Sreesanth - फोटो : instagram
एस श्रीसंत
एस श्रीसंत बिग बॉस 12 के सबसे एग्रेसिव और हंबल नेचर वाले कंटेस्टेंट माने जाते हैं। इस शो से वो लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए है। इस शो के जरिए लोगों को उन्हें करीब से जानने का मौका मिला। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestants after 3 months
Dipika Kakar - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़
बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ इब्राहिम जल्द ही टीवी पर कमबैक करने वाली हैं। हाल में उन्होंने लग्जरी कार खरीदी है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वे पति शोएब इब्राहिम के साथ दुबई में हॉलिडे पर हैं।
विज्ञापन
bigg boss 12 contestants after 3 months
Srishty Rode - फोटो : instagram
सृष्टि रोडे
बिग बॉस 12 से निकलने के बाद एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सृष्टि का उनके मंगेतर मनीष नागदेव से ब्रेकअप हुआ। इसकी वजह रोहित सुचांती संग उनकी करीबी को बताया गया। ब्रेकअप के बाद वे इन दिनों ट्रैवलिंग में बिजी हैं। हाल ही में वो रोहित के साथ नजर आई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed