टीवी की दुनिया में हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कई बदलाव देखने को मिले। कई सीरियल में जबरदस्त तड़के के बावजूद गिरावट देखी गई तो वहीं कईयों की स्थिति में सुधार भी हुआ है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल और शो किस पोजिशन पर रहा।
TRP में कपिल शर्मा के शो को जबरदस्त फायदा, 'ये रिश्ते हैं प्यार के' नंबर वन, देखिए टॉप 10 की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के खत्म होने से टीवी सीरियल्स ने राहत की सांस ली होगी। शो के खत्म होते ही फिर से सीरियल को टॉप पोजिशन पर कब्जा करने का मौका मिल गया। बॉर्क रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के पहले नंबर पर रहा।
एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 को पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर कुमकुम भाग्य रहा, वहीं द कपिल शर्मा शो की टीआरपी में जबरदस्त फायदा देखने को मिला। पिछले सप्ताह सातवें स्थान पर खिसका कपिल का शो इस सप्ताह चौथे नंबर पर रहा। कपिल शर्मा के शो में जब से नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आ रहे हैं इसे नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस सप्ताह इसे फायदा मिला।
प्रेरणा और अनुराग की कहानी को लेकर एकता कपूर एक बार फिर से लौटीं हैं लेकिन लगता है दर्शकों के बीच ये सीरियल पहले जैसा जादू दिखाने में नाकामयाब रहा। कसौटी जिंदगी के 6ठे नंबर पर रहा, वहीं डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 को 7वां नंबर मिला।
टीवी शो की टॉप 10 लिस्ट
1.ये रिश्ते हैं प्यार के
2.नागिन 3
3.कुमकुम भाग्य
4.द कपिल शर्मा शो
5.कुंडली भाग्य
6.कसौटी जिंदगी के 2
7.सुपर डांसर 3
8.कुल्फी कुमार बाजेवाला
9.ये रिश्ता क्या कहलाता है
10.तुझसे है राब्ता