फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए श्रीसंथ, पत्नी ने दी जानकारी

Mon, 03 Dec 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant sreesanth admit in hospital
sreesanth - फोटो : voot

बिग बॉस 12 में श्रीसंथ सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। पिछले दिनों उन्होंने घर के अंदर स्पॉट फिक्सिंग और हरभजन सिंह के साथ हुए थप्पड़ कांड की चर्चा की थी। जिसके बाद ना केवल घर के अंदर बल्कि बाहर भी श्रीसंथ की चर्चा जोरों से होने लगी, हालांकि बिग बॉस में जब भी टास्क दिया जाता है तो श्रीसंथ उसमें पीछे ही रहते हैं। उनकी तबीयत भी अक्सर खराब रहती है। अब बिग बॉस के घर से उनके फैंस के लिए ऐसी ही एक बुरी खबर आई है।

bigg boss 12 contestant sreesanth admit in hospital
sreesanth wife - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो वीकेंड का वॉर एपिसोड के बाद श्रीसंथ की तबीयत काफी खराब हो गई। उन्हें तेज दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने ट्वीट कर ये जानकारी शेयर की है।

 
bigg boss 12 contestant sreesanth admit in hospital
sreesanth - फोटो : bigg boss 12

भुवनेश्वरी ने ट्वीट में लिखा कि 'श्रीसंथ को तेज दर्ज के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब मुझे पता चला कि श्रीसंथ की तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है तो परेशान हो गई थी। बिग बॉस की टीम से मेरी बात हुई है, वो बता रहे हैं कि अभी श्री ठीक हैं। पहले उनका चेकअप हुआ और फिर एक्सरे। उन्हें फिलहाल वापस घर के अंदर भेज दिया गया है। उनके लिए दुआएं करने के लिए शुक्रिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant sreesanth admit in hospital
Sreesanth - फोटो : bigg boss 12

इससे पहले मैच फिक्सिंग पर श्रीसंथ बिग बॉस में कहते सुनाई दिए कि 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर बना। जब मैं जेल में था तो मां डिप्रेशन में चली गईं थी।'

विज्ञापन
bigg boss 12 contestant sreesanth admit in hospital
sreesanth - फोटो : bigg boss 12

उन्होंने बताया कि वे इस घटना के बाद किस तरह से टूट गए थे। रात-रातभर सो नहीं पाते थे और हर चीज से डरता रहता था। शो में शामिल अन्य साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हुए श्रीसंथ बताते हैं कि एक बार उन्हें स्टेडियम तक से बाहर कर दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed