फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: सारा अली खान से रोमिल चौधरी ने की ऐसी बदतमीजी, सलमान को आ सकता है गुस्सा

Mon, 03 Dec 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 romil choudhary rude behaviour with sara ali khan
bigg boss 12 - फोटो : voot

बिग बॉस 12 में वीकेंड का वॉर एपिसोड में एलिमिनेशन राउंड हुआ। रविवार को सारा अली खान अपने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची। उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी थे। दोनों ने स्टेज पर सलमान के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सारा को सलमान ने कुछ बॉलीवुड स्टार्स के फोटोज दिखाए तो उन्होंने उनकी खूबियां बताईं लेकिन जब इन तस्वीरों में उनके पापा सैफ अली खान की तस्वीर आई तो उन्होंने कहा कि पापा के आगे कोई एक्टर कुछ नहीं।

bigg boss 12 romil choudhary rude behaviour with sara ali khan
bigg boss - फोटो : colors

सलमान से बात करने के बाद सारा अली खान बिग बॉस 12 के घर के अंदर गईं और घरवालों को एक टास्क दिया। टास्क में रोमिल चौधरी एक घूमते हुए पहिए के साथ बांध दिए गए और बाकी सदस्यों को उन पर पानी के गुब्बारे से मारना था। ये टास्क दीपिका कक्कड़ और दीपक ठाकुर ने पहले किया।

bigg boss 12 romil choudhary rude behaviour with sara ali khan
bigg boss - फोटो : instagram

जब रोमिल चौधरी को पहिए से बांध दिया गया तो उन्हें सुरक्षा के लिहाज से आंखों पर चश्मा लगाना था लेकिन रोमिल ने ऐसा नहीं किया। सारा खुद चश्मा देने रोमिल के पास गईं और कहती हैं कि आपकी सुरक्षा के लिए ये जरूरी है। रोमिल वो चश्मा लेने से मना कर देते हैं और कहते हैं कि मैं ऐसे ही ठीक हूं, इसकी जरूरत नहीं है। तब सारा बहुत आश्चर्य में रह जाती हैं और कहती हैं कि ये बहुत अजीब है। रोमिल के इस तरह बोलने पर घरवाले भी कहते हैं कि ये हमेशा ही ऐसा रहता है। अभी भी इसकी अकड़ बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 romil choudhary rude behaviour with sara ali khan
bigg boss - फोटो : bigg boss

टास्क खत्म होने के बाद सारा घरवालों संग डांस करने लगती हैं। तब भी रोमिल उनके पास नहीं आते। सारा जबरन पकड़कर रोमिल को डांस करने के लिए आती हैं। बता दें कि सारा बिग बॉस के सेट पर केदारनाथ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।    

विज्ञापन
bigg boss 12 romil choudhary rude behaviour with sara ali khan
kedarnath

सारा की आने वाली फिल्म केदारनाथ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के दो सीन कट करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म के कौन से दो सीन काटे गए हैं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। बता दें कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed