फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss खत्म होने के ढाई महीने बाद सपना चौधरी को आई हिना की याद, ऐसे हुआ मिलन

Tue, 03 Apr 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Sapna Chaudhary Meets Hina Khan
Sapna Chaudhary

रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के खत्म होने के बाद हिना खान ने प्रियांक, लव,आकाश समेत कई कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। वह यहां तक कि शिल्पा शिंदे से भी मिलने पहुंचीं, जिनसे पूरे शो में उनकी कभी नहीं बनी। मगर जिस सपना चौधरी को उनकी वजह से शो से बाहर होना पड़ा, उनसे उन्होंने दो पल भी मुलाकात करने की जरूरत नहीं समझी।

Bigg Boss 11 Contestant Sapna Chaudhary Meets Hina Khan
sapna chaudhary

जब हिना खान ने सपना चौधरी को नजरअंदाज किया तो खुद 'हरियाणवी सेंसेशन' उनके घर जा पहुंचीं। उन दोनों की इस मुलाकात के दो वीडियोज भी सामने आए हैं जिसमें सपना कहती दिख रही हैं, 'यह नहीं आ रही थी, तो मैं ही इसके घर आ गई।'

Bigg Boss 11 Contestant Sapna Chaudhary Meets Hina Khan
Hina Khan

हिना खान के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों ने फिल्टर की मदद से अपनी शक्ल और आवाज दोनों बदल रखी है-

 

Sana ❤❤ #luvina #luvinareunion #luvina_in_heart #WeMissLuvinaFriendship #hinakhan #luvtyagi @luvtya6i @realhinakhan @itssapnachoudhary

A post shared by luvina_in_heart (@luvina_in_heart) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Sapna Chaudhary Meets Hina Khan
Hina Khan - फोटो : Instagram

हाल ही में हिना खान ने ट्विटर पर बताया था कि सपना चौधरी उनसे मिलने के लिए मरी जा रही हैं मगर वक्त की कमी की वजह से मुलाकात संभव नहीं हो पा रही है।


विज्ञापन
Bigg Boss 11 Contestant Sapna Chaudhary Meets Hina Khan
Sapna Choudhary

'बिग बॉस 11' खत्म होते ही उसके कंटेस्टेंट्स को ऑफर्स मिल रहे हैं। प्रियांक शर्मा के पास जहां दो-दो वेब सीरीज प्रोजेक्ट्स हैं, वहीं लव त्यागी और अर्शी खान के बारे में कहा जा रहा है कि वे दोनों रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे। शिल्पा शिंदे जल्द सुनील ग्रोवर के साथ कॉमेडी शो में दिखेंगी, वहीं सपना चौधरी अभय देओल के साथ बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। मगर शो की रनर अप हिना खान के हाथ अभी भी खाली हैं। उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट फिलहाल नहीं है। हालांकि, उन्होंने कुछ फोटोशूट्स कराए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed