फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी जिंदगी की-2' नहीं, इस सीरियल में लीड रोल करेंगी एरिका, जानें पूरी डीटेल

Tue, 03 Apr 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Not Kasauti Zindagi Ki 2 Erica Fernandes To Do Lead Role In Ye Hai Mohabbatein Spin off
Erica Fernandes

टीवी सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज जल्द एकता कपूर के सीरियल से वापसी करने जा रही हैं। लेकिन वह 'कसौटी जिंदगी की-2' से नहीं बल्कि बालाजी टेलीफिल्म्स के दूसरे शो में लीड किरदार निभाती दिखेंगी।

Not Kasauti Zindagi Ki 2 Erica Fernandes To Do Lead Role In Ye Hai Mohabbatein Spin off
Erica Fernandes - फोटो : Instagram

खबर है कि एरिका फर्नांडीज स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये है मोहब्बतें' के स्पिन ऑफ में लीड किरदार निभाएंगी। वैसे तो इस शो से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, मगर माना जा रहा है कि नए शो का नाम 'ये है चाहतें' होगा। मिली जानकारी के अनुसार एकता कपूर का यह शो हॉलीवुड फिल्म 'साउंड ऑफ म्यूजिक' से प्रेरित है। 

Not Kasauti Zindagi Ki 2 Erica Fernandes To Do Lead Role In Ye Hai Mohabbatein Spin off
Erica Fernandes - फोटो : Instagram

साउथ की फिल्मों से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली एरिका फर्नांडीज के बारे में कहा जा रहा था एकता कपूर ने उन्हें तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर शहीर शेख के साथ 'कसौटी जिंदगी की 2' के लिए साइन किया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने उन खबरों को खारिज कर दिया था। 'ये है चाहतें' से पहले एकता कपूर ने अपने शो 'कुमकुम भाग्य' का स्पिन ऑफ 'कुंडली भाग्य' लॉन्च किया था। इस शो की सफलता के बाद ही मेकर्स ने 'ये है मोहब्बतें' का स्पिन ऑफ प्लान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not Kasauti Zindagi Ki 2 Erica Fernandes To Do Lead Role In Ye Hai Mohabbatein Spin off
Erica Fernandes - फोटो : Instagram

शो के स्पिन ऑफ का मतलब होता है उसके रंग-रूप में बदलाव लाना। इसमें कहानी या किरदार में बदलाव किए जाते हैं और दूसरे नाम के साथ उसी पुराने कॉन्सेप्ट को पेश किया जाता है। भारत में अभी यह कॉन्सेप्ट नया है और रिस्की भी। पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ 'कुंडली भाग्य' जहां लगातार टीआरपी चार्ट पर टॉप पर काबिज है, वहीं 'इश्कबाज' के स्पिन ऑफ 'दिल बोले ओबेरॉय' को खराब टीआरपी की वजह से पांच महीने में ही बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
Not Kasauti Zindagi Ki 2 Erica Fernandes To Do Lead Role In Ye Hai Mohabbatein Spin off
Ekta Kapoor

एकता कपूर के शो 'ये है चाहतें' की शूटिंग अप्रैल के मध्य में शुरू होगी। इसके अलावा एकता कपूर दो और शो स्टार प्लस पर लाने जा रही हैं। 'कसौटी जिंदगी की' के रीबूट वर्जन के अलवा वह 'नागिन' जैसा एक सुपरनैचुरल शो भी चैनल के लिए प्रोड्यूज करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed