फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 49: ‘अनुपमा’ का टीआरपी लिस्ट में दबदबा जारी, ‘पंड्या स्टोर’ने इन दो सीरियल्स को दिया झटका

Thu, 15 Dec 2022 02:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Dec 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
Barc trp week 49 top 10 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल्स की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया ने इस साल के 49वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी करते हुए बता दिया है कि पिछले हफ्ते किस सीरियल को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है। इस हफ्ते भी हर बार की तरह ‘अनुपमा’ पहले नंबर की ‘गद्दी’ पर काबिज है, लेकिन ‘पंड्या स्टोर’ने अपनी पोजीशन में आए उछाल से कई सीरियल्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी। तो आइए बिना देर किए आपको 49वें हफ्ते के टॉप पांच टीवी सीरियल्स के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है।

Barc trp week 49 top 10 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media

अनुपमा
'अनुपमा’ टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर सीरियल बन चुका है। यह सीरियल बीते काफी समय से टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर बना हुआ था। हालांकि, पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग में गिरावट देखने को मिली थी, जिसकी वजह से यह पहले स्थान से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गया था। लेकिन इसने एक बार फिर अपनी पोजीशन हासिल कर ली है। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’टीआरपी लिस्ट में राज कर रहा है। इस सीरियल में इस समय पाखी और अधिक के ड्रामे की वजह से अनुज और अनुपमा में मनमुटाव दिखाया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए एक बहुत बड़े ट्विस्ट का काम कर रहा है। इस हफ्ते 'अनुपमा' को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  
Kangana Ranaut: कंगना ने बयां किया बहन रंगोली के साथ हुए एसिड अटैक का दर्द, रूह कंपा देगी आपबीती

Barc trp week 49 top 10 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की रेटिंग में पिछले हफ्ते के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। इसी वजह से यह टीआरपी चार्ट में दूसरे नंंबर पर खिसक गया है। इस सीरियल में सई और पाखी को बचाने के चक्कर में विराट मझधार में फंस गया है। वह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर दोनों में से किसको बचाए। हालांकि, साफ है वह सई को पहले बचाता है और कहा जा रहा है कि पाखी खाई में गिरकर मौत हो जाएगी। लोगों को यह ट्रैक ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर इस शो ने 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं।    
बिकिनी पर बवाल: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc trp week 49 top 10 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
पांड्या स्टोर - फोटो : सोशल मीडिया

पंड्या स्टोर
स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'पंड्या स्टोर’ने इस बार  टीआरपी चार्ट में छलांग लगाई है। जहां यह पिछले हफ्ते चौथे स्थान पर रहा था, वहीं इस हफ्ते 'पंड्या स्टोर' टीआरपी चार्ट में तीसरे स्थान पर रहा है। शो में इन दिनों कई उतार चढ़ाव आ रहे हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इसी के चलते इस हफ्ते सीरियल को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Avatar The Way Of Water: 'अवतार 2' के सामने कई बड़ी चुनौतियां, कीर्तिमान कैसे रचेगी जेम्स कैमरून की यह फिल्म?

विज्ञापन
Barc trp week 49 top 10 shows anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin imlie pandya store yrkkh
इमली - फोटो : Social media

इमली
स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’की टीआरपी में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। इस हफ्ते 'इमली' चौथे नंबर पर पहुंच गया है। शो में चीनी, इमली और अथर्व बीच दिखाया जा रहा ट्रेक लोगों को बोर कर रहा है। उसी का नतीजा है कि सीरियल तीसरे स्थान से खिसकर चौथी पोजीशन पर पहुंच गया है। इस हफ्ते 'इमली' को  2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Hawa: भारत में रिलीज होने जा रही बांग्लादेश की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि, यहां जानिए फिल्म की कहानी व रिलीज डेट 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed