फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar The Way Of Water: 'अवतार 2' के सामने कई बड़ी चुनौतियां, कीर्तिमान कैसे रचेगी जेम्स कैमरून की यह फिल्म?

Thu, 15 Dec 2022 01:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Dec 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
Avatar The Way Of Water Challenges james cameron film face box office records avatar avengers end game india
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड के महानतम निर्माता-निर्देशकों में से एक जेम्स कैमरून की छवि एकदम अलग ही है। साल 2009 में उन्होंने 'अवतार' की रचना की, जिसकी दुनिया का अब विस्तार होने जा रहा है। फिल्म का सीक्वल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' रिलीज होने में अब महज एक दिन बाकी है। 13 साल बाद पर्दे पर लौट रही 'अवतार' से दुनियाभर के समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं। भारत में भी दर्शक 'अवतार 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना 'अवतार 2' के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इस रिपोर्ट में हम आपको 'अवतार 2' के सामने आने वाली सारी चुनौतियों की जानकारी दे रहे हैं। 

Avatar The Way Of Water Challenges james cameron film face box office records avatar avengers end game india
टाइटैनिक, अवतार - फोटो : Social media

'अवतार' ने तोड़ा था 'टाइटैनिक' का रिकॉर्ड
साल 2009 में जेम्स कैमरून की 'अवतार' ने रिलीज होते ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अंतरिक्ष में एक अलग गृह पर अनोखे लोगों की दुनिया के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को एक ऐसे जोन में पहुंचा दिया, जिसका अनुभव कभी न भूल पाने वाला था। हवा में लटके पहाड़, अलग-अलग तरह के जीव जंतु और मनुष्यों की लालसा दिखाती 'अवतार' का कॉन्सेप्ट लोगों को इस कदर पसंद आया कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' की कमाई का रिकॉर्ड इस फिल्म ने चकनाचूर कर दिया। दिलचस्प बात यह थी कि 'टाइटैनिक' भी जेम्स कैमरून ने ही बनाई थी। थी। 1997 में आई 'टाइटैनिक' ने 14147.11 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे 'अवतार' ने ही तोड़ा था। 

Avatar The Way Of Water Challenges james cameron film face box office records avatar avengers end game india
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में है 'अवतार' का राज
अब सवाल उठता है कि 'टाइटैनिक' का रिकॉर्ड तोड़ 'अवतार' ने दुनियाभर में कितनी कमाई की थी? 'अवतार' का पहला पार्ट दुनियाभर में तीन बार रिलीज किया गया, जिसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स-ऑफिस पर करीब 24 हजार 161 करोड़ रुपये (292.2 बिलियन डॉलर) की कमाई की। फिल्म को चीन में 2021 के दौरान दोबारा रिलीज किया गया, जिसके बाद इसने 20 हजार 332 करोड़ रुपये  (279.7 बिलियन डॉलर) का कारोबार करने वाली 'एवेंजर्स एंडगेम' को पीछे छोड़ दिया। वहीं, इस साल यानी 2022 में 'अवतार' को तीसरी बार दुनियाभर में रिलीज किया गया। ऐसे में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के सामने कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म 'अवतार' को धूल चटाने की चुनौती है।
Shefali Jariwala: हाथ पर टैटू, गले में टाई..कुछ यूं ‘कांटा लगा गर्ल’ बन फेमस हुईं शेफाली, मिली थी महज इतनी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar The Way Of Water Challenges james cameron film face box office records avatar avengers end game india
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन 'अवतार' ने भारत में की थी इतनी कमाई
किसी भी फिल्म का कोई भी रिकॉर्ड तोड़ने से पहले 'अवतार 2' पर अपनी सीरीज की पहली फिल्म 'अवतार' को मिली सफलताओं से आगे निकलने का दबाव रहेगा। 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' ने भारत में रिलीज के पांच हफ्तों के दौरान 101 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में यह पहली हॉलीवुड फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन 50.50 करोड़ रुपये अंग्रेजी वर्जन से ही किया था। हिंदी डब वर्जन से लगभग 26 करोड़ और तमिल-तेलुगू डब फिल्मों से लगभग 24 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ था। 'अवतार 2' से जितनी उम्मीदें हैं, उससे लग रहा है कि यह फिल्म यह रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहेगी।

विज्ञापन
Avatar The Way Of Water Challenges james cameron film face box office records avatar avengers end game india
एवेंजर्स एंडगेम, अवतार 2 - फोटो : Social media

क्या भारत में मार्वल्स के सुपरहीरो का बुना जाल तोड़ पाएगी 'अवतार 2' 
भारतीय दर्शकों में मार्वल स्टूडियोज की सुपरहीरो फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इसकी हर एक फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के लिए काफी खास होती है। भारत में सबसे ज्यादा अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई मार्वल की एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की 'एवेंजर्स एंडगेम' रही है। इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर  53.10 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। 'अवतार 2' पर यह रिकॉर्ड तोड़ने का दबाव जरूर रहेगा।
Box Office Report: अब दृश्यम 2 से दो-दो हाथ करेगी अवतार 2, जानें मुकाबले में किस तरह टिक पाएंगी बाकी फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed