फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बालिका वधू' की डरी-सहमी सुगना हो गई मॉर्डन, कराया बोल्ड फोटोशूट

Wed, 30 Nov 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
'Balika Vadhu' fame Veebha Anand unrecognisable in bold photoshoot
- फोटो : Instagram/VeebhaAnand
क्या आपको टीवी शो 'बालिका वधू' की सुगना याद है। वही सुगना जो आनंदी की ननद थी, डरी-सहमी हुई सी....जो अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पातीं ? अगर नहीं तो ये पोस्ट आप ही के लिए है। आनंदी की वो ननद हैं एक्ट्रेस विभा आनंद। इन दिनों विभा अपने बोल्ड मेकओवर को लेकर सुर्खियों में हैं। वो अब इतनी हॉट और बोल्ड हो चुकी हैं कि आप भी उनके इस अंदाज को देखकर क्लीन बोल्ड हो जाएंगे। 

'बालिका वधू' की डरी-सहमी सुगना हो गई मॉर्डन, कराया बोल्ड फोटोशूट

'Balika Vadhu' fame Veebha Anand unrecognisable in bold photoshoot
veebha anand - फोटो : Instagram/VeebhaAnand
विभा का ये बोल्ड अंदाज सभी को खूब भा रहा है और वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इस बोल्ड मेकओवर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 'बालिका वधू' जैसा पॉपुलर शो करने के बाद विभा जैसे गायब सी ही हो गईं और सिर्फ छोटे-मोटे सीरियलों में ही नजर आईं। लेकिन अब उन्होंने धमाकेदार वापसी की है और वो भी ग्लैमरस अवतार में।

'बालिका वधू' की डरी-सहमी सुगना हो गई मॉर्डन, कराया बोल्ड फोटोशूट

'Balika Vadhu' fame Veebha Anand unrecognisable in bold photoshoot
- फोटो : Instagram/VeebhaAnand
इससे पहले विभा ने सभी को तब चौंका दिया था जब वो बिकिनी में नजर आईं। आमतौर पर ट्रेडिशनल अवतार में देखी गईं विभा का ये बिकिनी लुक सभी को हैरत में डालने वाला था। लेकिन विभा को बोल्ड अंदाज से कोई आपत्ति नहीं है। कुछ वक्त पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि वो अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने में यकीन रखती हैं और लोगों को कोई हक नहीं है कि वो आपका ड्रेस कोड डिसाइड करें या आपको बताएं कि आपको क्या पहनना चाहिए क्या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बालिका वधू' की डरी-सहमी सुगना हो गई मॉर्डन, कराया बोल्ड फोटोशूट

'Balika Vadhu' fame Veebha Anand unrecognisable in bold photoshoot
veebha anand - फोटो : Instagram/VeebhaAnand
विभा पिछली बार टीवी शो 'बेगूसराय' में नजर आईं थीं और इन दिनों उनके पास कोई और टीवी शो नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि वो अपने ग्लैमरस अंदाज में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि ये अभी नहीं पता है कि वो किस शो में नजर आएंगी। 'बेगूसराय' के अलावा विभा 'महाभारत', 'ये है आशिकी', 'अकबर बीरबल' और 'कैसी ये यारियां' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। टीवी के अलावा वो एक दो फिल्में भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

'बालिका वधू' की डरी-सहमी सुगना हो गई मॉर्डन, कराया बोल्ड फोटोशूट

'Balika Vadhu' fame Veebha Anand unrecognisable in bold photoshoot
- फोटो : Instagram/VeebhaAnand
विभा का जो बोल्ड अंदाज इस नए फोटोशूट में मिला है वो अभी तक उनके किसी भी शो में नजर नहीं आया। अब देखना ये होगा कि किस अंदाज में स्क्रीन पर वापसी करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed