{"_id":"583e887c4f1c1b0d1ede69d4","slug":"bigg-boss-priyanka-jagga-kisses-manu-mona-lisa-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS: चुंबन करने पर मनु बोला: 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS: चुंबन करने पर मनु बोला: 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
Wed, 30 Nov 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैसा अंदाजा लगाया गया था वही हुआ। प्रियंका जग्गा के 'बिग बॉस' के घर में वापस आने से अफरातफरी मच गई है। एक तरफ जहां वो घर में बने जोड़ीदारों को तोड़ने में लगी हैं वहीं दूसरी ओर उन्होंने मनु पंजाबी पर डोरे डालने शुरु कर दिए हैं। तभी तो उन्होंने अचानक ही मनु पंजाबी को किस कर लिया।
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
2 of 5
क्यों चौंक गए ना ? लेकिन ऐसा हुआ और ये किस प्रियंका ने मनु के कंधे पर किया। मनु प्रियंका की इस हरकत पर बेहद खफा हुए और उन्हें हद में रहने की चेतावनी दे डाली। प्रियंका को आगाह करते हुए मनु ने कहा कि वो दो बच्चों की मां हैं और उन्हें दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए। लेकिन प्रियंका भी कहां सुनने वाली थीं और उन्होंने भी मनु को सुना दिया कि वो किस गलती से हुआ।
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
3 of 5
प्रियंका जग्गा की ऐसी हरकत से मनु का दिल इस कदर टूटा कि वो अपनी खास दोस्त मोनालिसा के पास पहुंचे। सभी जानते हैं कि मोनालिसा और मनु पंजाबी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और कई बार उनके बीच काफी नजदीकियां देखी गई हैं। ऐसे में जब मोनालिसा ने प्रियंका जग्गा की हरकत में बारे में सुना तो वो बौखला गईं। इसके बाद प्रियंका और मोनालिसा के बीच जमकर बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
4 of 5
एक किस को लेकर मनु और मोनालिसा के इस कदर बवाल मचाने पर प्रियंका चुप नहीं रहीं और उन्होंने भी मनु को करारा जवाब देते हुए सुना दिया कि मनु को उन्हें कोई नसीहत देने का हक नहीं है, खासकर तब जब वो खुद ही मोनालिसा का हाथ पकड़कर घर में घूमते रहते हैं और जब मौका मिले तभी किस कर लेते हैं। ये बात मनु और मोनालिसा को रास नहीं आई और फिर जो हंगामा हुआ उसने घर के बाकी सदस्यों को चुगली करने और चटखारे लेने का मौका दे दिया।
विज्ञापन
BIGG BOSS:किस पर मचा बवाल, 'दो बच्चों की मां हो, ऐसी हरकतें मत करो'
5 of 5
इस मौके को स्वामी ओमजी ने भी खूब फायदा उठाया। स्वामी ओमजी जो दो बार चोरी करते हुए पकड़े जा चुके हैं, अपनी हरकत पर जरा भी शर्मिंदा नहीं हुए और मनु और मोनालिसा की चुगली करते हुए नजर आए। अब देखना ये है कि इस बहस के बाद घर की स्थिति क्या मोड़ लेती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।