साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रश्मिका मंदाना का नाम पिछले काफी समय से लगातार मीडिया खबरों में बना हुआ है। डीपफेक वीडियो वायरल होने से लेकर उनकी फिल्म 'एनिमल' के प्रचार तक अभिनेत्री सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों रश्मिका अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' के प्रचार-प्रसार में जी जान से लगी हुई हैं, लेकिन इन सबके बीच अब उनको लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खास बात यह है कि यह खबर उनके कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से भी जुड़ी है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि रश्मिका को विजय की अगली फिल्म 'फैमिली स्टार' में कास्ट किया गया है।
2 of 5
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा
- फोटो : social media
रश्मिका मंदाना इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां एक तरफ अभिनेत्री लगातार संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रचार करने के लिए अलग-अलग इवेंट में शामिल हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपने अगले प्रोजेक्ट्स की भी तैयारी में लगी हुई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म के बाद कथित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' में साथ काम करते देखा जा सकता है।
3 of 5
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म में रश्मिका अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक 'फैमिली स्टार' की शूटिंग फिलहाल दिल्ली में चल रही है। फिल्म का निर्देशन परसुराम ने किया है। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म 'गीता गोविंदम' के बाद अभिनेता और निर्देशक की दूसरी फिल्म है। 'फैमिली स्टार' का निर्माण दिल राजू और सिरीश द्वारा श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर और दिव्यांशा कौशिक मुख्य भूमिकाओं में हैं।
4 of 5
रश्मिका मंदाना,विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
'फैमिली स्टार' की रिलीज की बात करें तो फिल्म को पहले संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी, 2024 रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन बाद में इसे फरवरी 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे तेलुगु और तमिल में रिलीज किया जाएगा। रश्मिका मंदाना की स्टारर 'एनिमल' की बात करें तो यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं।
5 of 5
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एनिमल' का रनटाइम तीन घंटे 21 मिनट मिनट बताया जा रहा है। अगर इन रिपोर्ट्स में जरा भी सच्चाई है तो 'एनिमल' अब तक बनी सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक है। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'एनिमल' विक्की कौशल की सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बनी फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ टकराएगी। यह इस साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।