Vijay Varma: तमन्ना की इस आदत से परेशान हो गए हैं विजय, एक्टर का गर्लफ्रेंड के बारे में चौंका देने वाला खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना ने इस बात का जिक्र किया था कि विजय की कौन सी खूबियां उन्हें पसंद हैं। वहीं, 'डार्लिंग्स' एक्टर विजय वर्मा ने भी एक मीडिया संस्थान को दिए गए साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया है कि तमन्ना की ऐसी कौन सी आदत है,जिससे अभिनेता बहुत चिढ़ते हैं। दरअलस, एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अभिनेत्री की वह कौन सी आदत उन्हें पसंद नहीं है। इस सवाल का जवाब देते हुए विजय ने कहा,' यह वर्कआउट को लेकर कुछ ज्यादा ही जुनूनी है।
विजय वर्मा के इस खुलासे के बाद तमन्ना ने अपनी सफाई में कहा कि वो बहुत खाती हैं इसलिए वर्कआउट मिस नहीं कर सकतीं। इसके बाद जब तमन्ना से पूछा गया कि वह कौन सी आदत है जो उन्हें विजय की बिल्कुल पसंद नहीं इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर के बारे में ऐसा कुछ है नहीं उनके पास कहने के लिए, लेकिन खुलास किया कि वह विजय को परेशान करने के लिए नए-नए तरीके तलाशती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Sara-Saif Ali: जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सैफ और सारा, जानें कैसा होगा किरदार