भारत में विदेशी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।आइए जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्मों की सूची में कौन सी फिल्में हैं और हाल ही में रिलीज हुई 'मुफासा द लायन किंग' किस स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- Sonu Sood Interview: मैं कुछ और होने का अभिनय असल जिंदगी में नहीं करता, पार्टियों में जाकर कोई काम नहीं मिलता
2 of 11
अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अवतार: द वे ऑफ वॉटर (2022)
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने अपनी रिलीज के बाद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म ने 378.22 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर भारत में एक नया रिकॉर्ड बनाया। जेम्स कैमरून की यह फिल्म दर्शकों को अपनी शानदार विजुअल्स और प्रभावशाली कहानी से लोगों के दिलों पर जादू चलाने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें- Controversial Songs: ऑनलाइन ट्रोलिंग से लेकर गंभीर विवादों का सामना कर चुके हैं ये गीत, ‘पुष्पा 2’ भी है शामिल
3 of 11
एवेंजर्स एंडगेम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एवेंजर्स: एंडगेम (2019)
मार्वल की एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया। 'एवेंजर्स एंडगेम' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने 373.22 करोड़ रुपये की कमाई भारत में धमाल मचा दिया था। भारतीय फैंस को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।
4 of 11
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर (2018)
'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 227.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म कई सुपरहीरोज से सजी थी, जिसकी वजह से यह फिल्म भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में यह तीसरे पायदान पर है।
5 of 11
स्पाइडरमैन: नो वे होम
- फोटो : यूट्यूब
स्पाइडरमैन: नो वे होम (2021)
'स्पाइडरमैन: नो वे होम' भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। फिल्म ने 218.41 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के शानदार एक्शन और कहानी दर्शकों ने खूब पसंद की।