उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ हॉलीवुड फिल्मों और इन्हें बनाने वाली कंपनियों का पसंदीदा अखबार दशकों से रहा है। साल दर साल ‘अमर उजाला’ अपने पाठकों के लिए इन हॉलीवुड फिल्मों के लिए तरह तरह की कॉन्टेस्ट का आयोजन करता रहा है और इनमें शामिल होकर जीतने वाले पाठकों के लिए सिनेमा देखने के रोचक अनुभव भी कराता रहा है। इस बार ये प्रतियोगिता हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 29वीं फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के लिए। इस प्रतियोगिता में अलग अलग शहरों से सैकड़ों पाठकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता पाठकों के लिए फ्री मूवी टिकट का इंतजाम किया गया है।
Thor 4 Amar Ujala Contest Winners: ‘अमर उजाला’ के पाठकों ने जीते फ्री मूवी टिकट, सिनेमाघरों में धमाल मचा रही फिल्म
उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ हॉलीवुड फिल्मों और इन्हें बनाने वाली कंपनियों का पसंदीदा अखबार दशकों से रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं शुरू हुई कॉन्टेस्ट
‘अमर उजाला’ की प्रस्तुति ‘थॉर: लव एंड थंडर’ कॉन्टेस्ट के लिए ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र में 30 जून को सूचना प्रकाशित की गई। इसमें हिस्सा लेने के लिए पाठकों को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के पोस्टर के साथ अपनी सेल्फी खींचकर हमें भेजनी थी। प्रतियोगिता के प्रकाशन के पहले दिन से लेकर इसकी अंतिम तिथि 3 जुलाई तक अलग अलग शहरों से सैकड़ों पाठकों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपने फोटो भेजे। इन पाठकों में से सबसे पहले अपनी फोटो भेजने वाले पांच पाठक अर्ली बर्ड विनर बने।
फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ अमेरिका से एक दिन पहले भारत में 7 जुलाई को रिलीज हुई है। और, इसके शोज तमाम सिनेमाघरों में रात सवा 12 बजे से ही शुरू होकर लगातार चार दिन तक बिना रुके चलते रहे। देश के दूसरे बड़े शहरों में फिल्म के पहले शोज सुबह छह बजे से भी शुरू हुए। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस 29वीं फिल्म में असगार्ड के देवता थॉर के साथ उनकी पूर्व महिला मित्र भी माइटी थॉर के रूप में नजर आएंगी। अपने कालखंड के खतरनाक खलनायक गोर से भिड़ने के लिए इस बार जो सेना बनाई है उसमें गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी के सितारे भी शामिल हैं।
पांच पाठक बने अर्ली बर्ड विनर्स
इस फिल्म की रिलीज से पहले मार्वल स्टूडियोज की फिल्में भारत में रिलीज करने वाली कंपनी डिज्नी ने ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए जो कॉन्टेस्ट आयोजित की, उसके लिए सबसे पहले फिल्म के पोस्टर के साथ अपनी सेल्फी भेजने वाले अर्ली बर्ड विजेता रहे, कानपुर के सार्थक सक्सेना, प्रयागराज के अभियान श्रीवास्तव, गोरखपुर की गरिमा पांडे, हल्द्वानी के करण सिंह शाह और मुजफ्फरनगर के मानव कुमार।
बाकी विजेताओं की शहरवार सूची
‘अमर उजाला’ की प्रस्तुति ‘थॉर: लव एंड थंडर’ कॉन्टेस्ट के लिए ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र के पाठकों ने जो प्रविष्टियां भेजीं, उनमें से बाकी 45 विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं। सभी विजेताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इस फिल्म के मूवी टिकट प्राप्त करने के लिए 1000 रुपये कीमत के दो गिफ्ट कूपन भेजे जा रहे हैं:
शहर विजेता का नाम
आगरा दीपिका अग्रवाल
आगरा आस्तिक अग्रवाल
आगरा दुर्गेश देव
अलीगढ़ तनिष्क वार्ष्णेय
अलीगढ़ नवीन कुमार
चंडीगढ़ वासुदेव
देहरादून अदीब अरफी
देहरादून परिधि पांडे
गाजियाबाद उत्कर्ष सिंह
गाजियाबाद आकाश आर्या
गाजियाबाद सिद्धांत गोगिया
फरीदाबाद सागर
गौतमबुद्ध नगर इजरायल अली
गोरखपुर प्रतीक
हल्द्वानी सौरभ बिष्ट
जौनपुर प्रशांत यादव
हापुड़ जितेन पाल
झांसी दिव्या
झांसी रवि
कानपुर दीप्ति
कानपुर तनिष्क
कानपुर भावना
कानपुर अंकुर
कानपुर शिवम
लखनऊ अतुल सिंह
लखनऊ आयुष गुप्ता
लखनऊ कीर्ति
लखनऊ सौरभ मिश्रा
लखनऊ प्रतीक सिंह
मेरठ मोहम्मद असीब
मेरठ राहुल मित्तल
मेरठ जुबैर
मेरठ शादाब अली
मुरादाबाद नमन भारती
मुरादाबाद आदित्य
मुरादाबाद नईम अहमद
मुरादाबाद ध्रुव ढाका
नोएडा बंटी मलान
प्रतापगढ़ सचिन पटेल
प्रयागराज ऋषि प्रकाश पांडे
प्रयागराज पीयूष त्रिपाणी
रुड़की तेलीवाला
रुद्रपुर सम्यक जैन
सहारनपुर शेर शाह
सीतापुर दीक्षा बंसल