डेडपूल एंड वूल्वरिन भारत में इस समय कई हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही है। तीसरे हफ्ते में भी इस हॉलीवुड फिल्म का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। तीसरे सप्ताहांत में शानदार कमाई के बाद यह फिल्म कामकाज वाले दिनों में भी मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि 19वें दिन टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने कितनी कमाई की।
2 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स की अदाकारी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म अन्य देशों के साथ भारत में भी अच्छी कमाई करने में सफल रही है। यह फिल्म मार्वल की डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (131.14 करोड़ रुपये) और ओपनेहाइमर (131.75 करोड़ रुपये) के भारतीय कलेक्शन को जल्द ही पीछे छोड़ देगी।
3 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले सप्ताह में इस फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म धांसू कमाई करने में सफल रही थी। 14 दिनों में ही फिल्म ने 117.8 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। वहीं, तीसरे सप्ताह में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है।
4 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : सोशल मीडिया
16वें दिन इस फिल्म ने उछाल दर्ज करते हुए तीन करोड़ 45 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 17वें दिन भी फिल्म ने तीन करोड़ 45 लाख रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि, सोमवार को कामकाज वाले दिन की वजह से फिल्म की कमाई में एक बार फिर से गिरावट नजर आई थी।
5 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
18वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की थी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 19वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। तीसरे मंगलवार को फिल्म ने 76 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 128.81 करोड़ रुपये हो गई है।
Farhan Akhtar: फरहान ने 300 बार देखी है सलीम-जावेद की यह फिल्म, 'एंग्री यंग मेन' ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा