Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Upgraded 2 Tanner Zagarino And Christopher McDonald Join Camila Mendes Romantic Comedy Sequel

अपग्रेडेड 2: रोमांटिक कॉमेडी के सीक्वल में हुई दो नए सितारों की एंट्री, क्या होगा खास और कब रिलीज होगी फिल्म?

Sat, 21 Nov 2026 06:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Nov 2026 06:07 PM IST
सार

  • हॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अपग्रेडेड' के सीक्वल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 
  • साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म के दूसरे पार्ट में दो नए कलाकारों की एंट्री हुई है। 
  • जानिए फिल्म में क्या होगा खास और कौन से नए किरदार हुए हैं शामिल। 

विज्ञापन
Upgraded 2 Tanner Zagarino And Christopher McDonald Join Camila Mendes Romantic Comedy Sequel
'अपग्रेडेड 2' में टैनर जगारिनो और क्रिस्टोफर मैकडोनाल्ड की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'अपग्रेडेड' के सीक्वल 'अपग्रेडेड 2' में 'द समर आई टर्न्ड प्रिटी' के अभिनेता टैनर जगारिनो और क्रिस्टोफर मैकडोनाल्ड इस फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


फिल्म में नजर आएंगे दो नए कलाकार
मनोरंजन वेबसाइट डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, टैनर जगारिनो और क्रिस्टोफर मैकडोनाल्ड को फिल्म में अहम भूमिकाओं के लिए चुना गया है। हालांकि, दोनों कलाकार फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


फिल्म में कैमिला मेंडेस के साथ लेस्ली बिब, एंड्रिया अर्कान्जेली और एलेसांद्रो प्रेजियोसी भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बेक्का ग्लिसन कर रही हैं। इससे पहले वह 'समर 03' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं। कैमिला मेंडेस इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ बतौर निर्माता भी जुड़ी हुई हैं। उनके अलावा माइक कार्ज, बिल बिंडली, रेचल मैथ्यूज, लीना रोकलिन और पियर्स टेम्पेस्ट भी फिल्म के निर्माण से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Upgraded 2 Tanner Zagarino And Christopher McDonald Join Camila Mendes Romantic Comedy Sequel
फिल्म अपग्रेडेड - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी पहली फिल्म की कहानी?
'अपग्रेडेड' की कहानी एना नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आर्ट इंटर्न के तौर पर काम करती है। उसे अचानक अपनी सीनियर क्लेयर के साथ काम के सिलसिले में लंदन जाने का मौका मिलता है। क्लेयर काफी होशियार हैं, लेकिन उनका स्वभाव थोड़ा सख्त है। इस सफर के दौरान एना की मुलाकात विलियम नाम के एक अमीर और आकर्षक युवक से होती है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।

सीक्वल की कहानी को लेकर जानकारी नहीं
फिलहाल 'अपग्रेडेड 2' की कहानी को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। फिल्म में पुराने कलाकारों की वापसी और नए कलाकारों के किरदारों को लेकर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है।

वहीं, टैनर जगारिनो जल्द ही डैन फोगेलमैन की स्पोर्ट्स सीरीज 'द लैंड' में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ क्रिस्टोफर मेलोनी, विलियम एच. मैसी, एम. मूर, क्लो बेनेट और सैम कॉर्लेट भी काम कर रहे हैं। दूसरी ओर, क्रिस्टोफर मैकडोनाल्ड आखिरी बार फिल्म 'जिमी' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन आरोन बर्न्स ने किया था।

ये भी पढ़ें- सलमान खान: क्या 'बजरंगी भाईजान' और 'दबंग' के बनेंगे सीक्वल? भाईजान ने खुद किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed