Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hailey Bieber Opens Up About Suicidal Thoughts says People Were Telling Me To Kill Myself

हैली बीबर: जस्टिन बीबर की पत्नी के मन में क्यों आते थे आत्महत्या जैसे विचार? मॉडल ने किया खुलासा

Sat, 21 Nov 2026 01:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Nov 2026 01:41 PM IST
सार

  • मॉडल हैली बीबर ने गायक जस्टिन बीबर से शादी की थी।
  • उन्होंने जस्टिन बीबर की पूर्व गर्लफ्रेंड सेलेना के साथ 'अकादमी म्यूजियम गाला' में पोज दिए।
  • हाल ही में उन्होंने जस्टिन बीबर और सेलेना से जुड़ी एक खास बात बताई है।

विज्ञापन
Hailey Bieber Opens Up About Suicidal Thoughts  says People Were Telling Me To Kill Myself
हैली बीबर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मॉडल हैली बीबर ने गायक जस्टिन बीबर से शादी के बाद ट्रोलिंग और उत्पीड़न के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि इस अनुभव का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। ऑनलाइन नफरत के बीच हैली बीबर ने बताया कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

Hailey Bieber Opens Up About Suicidal Thoughts  says People Were Telling Me To Kill Myself
सेलिना, हैली - फोटो : एक्स
सेलेना से हुई हैली की तुलना
  • जस्टिन बीबर गायक सेलेना गोमेज के साथ लगभग एक दशक तक रिश्ते में रहे थे, जिसके बाद वे दोनों अलग हो गए।
  • सेलेना से अलग होने के कुछ महीनों बाद, 2018 में जस्टिन ने हैली से शादी कर ली।
  • तब से इंटरनेट पर अक्सर हैली और सेलेना को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता रहा है।
  • फैंस अक्सर दोनों की तुलना करते रहते हैं।
  • हालांकि इन दोनों महिलाओं ने इन अटकलों को खत्म करने की कोशिश की और 2023 में 'अकादमी म्यूजियम गाला' में एक साथ पोज भी दिया, मगर इतने वर्षों बाद भी ऑनलाइन चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hailey Bieber Opens Up About Suicidal Thoughts  says People Were Telling Me To Kill Myself
सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : सोशल मीडिया
हैली पर चिल्लाते थे लोग
हाल ही में हैली ने उन परेशान करने वाले बर्तावों को याद किया जो उन्हें अजनबियों और सोशल मीडिया यूजर्स से झेलने पड़े थे। हैली ने बताया 'लोग मुझे कैसा महसूस करा रहे थे। हर दिन कमेंट्स में लोग मुझसे कह रहे थे कि मैं खुदकुशी कर लूं। मैं एक ऐसे दौर से गुजर रही थी, जब लोग सड़क पर मुझ पर चिल्लाते थे।'

उन्होंने आगे बताया कि कैसे लोग सार्वजनिक रूप से उन्हें सेलेना के खिलाफ खड़ा करते थे। उन्होंने कहा, 'स्टारबक्स में लोग 'टिप जार' पर मेरा और उस दूसरी महिला (सेलेना गोमेज) का नाम लिखकर हमें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे थे।'
विज्ञापन

पहले नहीं हुआ बुरा अनुभव
इस लगातार मिल रही नफरत का उन पर कितना गहरा असर पड़ा, इस बारे में बात करते हुए हैली ने माना कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया था। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं झेला था। लोग मुझे ऐसा महसूस करा रहे थे कि शायद मेरा इस दुनिया में न रहना ही बेहतर होगा। उस समय मुझे ऐसा महसूस हुआ कि लोग मेरे प्रति कितनी तीव्र नफरत रखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed