हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद पर जल्द ही एक डॉक्यू-सीरीज आने वाली है। प्राइम वीडियो के इस शो का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सलमान खान और फरहान अख्तर समेत कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने दोनों लेखकों की जमकर तारीफ की।
2 of 5
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने अपनी पसंदीदा सलीम-जावेद की फिल्म को लेकर भी खुलासा कर डाला। जब उनसे उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया तो फरहान ने कहा, "मैंने उनकी सभी फिल्में अनगिनत बार देखी हैं। चाहे वह शोले हो या दीवार, या फिर कोई और फिल्म, लेकिन जिस फिल्म पर उन्होंने (सलीम-जावेद) सबसे अधिक काम किया है वह है फिल्म क्रांति। मुझे ठीक से नहीं याद, लेकिन मैंने इसे शायद 300 से ज्यादा बार देखी है। यह बेहद मनोरंजक थी।"
3 of 5
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरहान ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे इस बात से खुश होंगे या नहीं कि यह मेरी पहली पसंद थी।" उन्होंने आगे कहा, "इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'एंग्री यंग मेन' बिल्कुल सही है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, अपनी पहचान और अपनी आवाज को उन पात्रों में उतारा है, जिन्हें हम सब विजय के नाम से जानते हैं। इन सभी किरदारों ने हम पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है।"
4 of 5
'एंग्री यंग मेन' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रांति की बात करें तो फिल्म में मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शशि कपूर, परवीन बॉबी और हेमा मालिनी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसका निर्देशन मनोज कुमार ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला शान से था। टिकट खिड़की पर जहां शान कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं, क्रांति ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। सलीम और जावेद की प्राइम वीडियो डॉक्यूमेंट्री-सीरीज एंग्री यंग मेन की बात करें तो 20 अगस्त से इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
फरहान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डॉन 3 को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस फिल्म में लोगों को एक्शन के साथ रोमांच का डबल डोज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Sonakshi-Zaheer: कन्यादान के समय मंत्र के साथ चल रही थी अजान, सोनाक्षी-जहीर ने साझा किया शादी का सबसे खास पल