{"_id":"65535b6df58d74f81d006d14","slug":"angelina-jolie-hollywood-actress-is-sad-over-mass-expulsion-of-afghan-refugees-from-pakistan-know-in-detail-2023-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Angelina Jolie: पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के निष्कासन से दुखी हैं एंजेलिना जोली, इंटरनेट पर जताई चिंता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Angelina Jolie: पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के निष्कासन से दुखी हैं एंजेलिना जोली, इंटरनेट पर जताई चिंता
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली का नाम अक्सर चर्चाओं में बना रहता है। अभिनेत्री न केवल अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में रहती हैं, बल्कि वह सोशल वर्क के लिए भी पहचानी जाती हैं। आए दिन जरूरतमंदों के लिए आवाज उठाने वाली एंजेलिना जोली ने हाल ही में पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों के निष्कासन पर चिंता व्यक्त की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुद्दे पर अपनी सोच दुनिया के सामने पेश की। चलिए जानते हैं क्या बोलीं एंजेलिना जोली..
Trending Videos
2 of 5
एंजेलिना जोली
आए दिन सुर्खियों में बनी रहने वाली एंजेलिना जोली ने पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के बड़े पैमाने पर निष्कासन पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अफगानिस्तान में जीवित रहने की कठिन वास्तविकता का सामना करने वाले कमजोर अफगान परिवारों को वापस भेजने के अप्रत्याशित निर्णय के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। अभिनेत्री ने अफगान शरणार्थी परिवारों को समर्थन देने के पाकिस्तान के लंबे इतिहास पर जोर दिया। उन्होंने अचानक निष्कासन पर अफसोस जताया, खासकर अफगानिस्तान की मौजूदा विनाशकारी परिस्थितियों के मद्देनजर, जिसमें महिलाओं को बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, शिक्षा तेजी से दुर्गम होती जा रही है, कई लोगों को जेल का सामना करना पड़ रहा है और एक गंभीर मानवीय संकट पैदा हो रहा है।
3 of 5
एंजेलिना जोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
एंजेलिना ने लिखा, 'पाकिस्तान दशकों से कई अफगान शरणार्थी परिवारों का समर्थक रहा है। मुझे दुख है कि वे अचानक उन शरणार्थियों को वापस धकेल देंगे जो आज के अफगानिस्तान में जीवित रहने की असंभव वास्तविकताओं का सामना कर रहे हैं, जहां महिलाओं को फिर से सभी अधिकारों और संभावना से वंचित कर दिया गया है। शिक्षा, कई लोगों को जेल में डाला जा रहा है, और एक गहरा मानवीय संकट है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एंजेलिना जोली
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आगे लिखती हैं, 'कृपया, यदि आप कर सकते हैं, तो जागरूक और सूचित रहने का प्रयास करें। अफगान रिपोर्टिंग के लिए मेरे बायो में लिंक देखें।' एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद की समय सीमा के बाद पाकिस्तान से निर्वासित किए गए अफगान शरणार्थी गंभीर परिस्थितियों के बीच ठंड के मौसम से जूझ रहे हैं। निर्वासित लोगों ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में सब कुछ छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और अब उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें अक्तूबर में, पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि वह 1 नवंबर के बाद 1.73 मिलियन से अधिक गैर-दस्तावेज वाले अफगान शरणार्थियों को निष्कासित कर देगा। इस बीच, निर्वासित लोगों ने अपनी स्थिति के बारे में चिंता जताई क्योंकि अफगानिस्तान के कई इलाकों में मौसम ठंडा हो रहा है। बिना दस्तावेज वाले अफगान शरणार्थियों को निर्वासित करने के पाकिस्तान के फैसले को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।