कैरियर की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी इन तीनों ने छोटे पर्दे पर काम करने से जी नहीं चुराया। शाहरुख खान ने कौन बनेगा करोड़पति, क्या आप पांचवी क्लास से तेज है; सलमान खान ने 'बिग बॉस' और दस का दम जैसे रिएलिटी शोज किए तो वहीं आमिर खान 'सत्यमेव जयते' जैसा यादगार टॉक शो का हिस्सा बने।
एक्टिंग के अलावा तीनों को ही प्रोडक्शन की दुनिया खासी रास आ रही है। शाहरुख जहां अपना प्रोडक्शन हाउस खोल चुके हैं तो वहीं सलमान अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में रुपए लगा रहे हैं। आमिर भी प्रॉडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं।
तीनों की ही बॉलीवुड में एंट्री लवर इमेज के साथ हुई जो लंबे समय तक बरकरार रही बतौर हीरो आमिर खान ने जहां 'कयामत से कयामत तक' सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' और शाहरुख खान को दीवाना से बॉलीवुड में शानदार ब्रेक मिला। प्रेम कहानियों पर आधारित ये तीनों ही फिल्में बॉलीवुड में माइल स्टोन साबित हुईं।
माधुरी दीक्षित का तीनों के करियर को फिर से पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान है। 'कयामत से कयामत तक' के बाद आमिर की लगातार कोई फिल्म हिट नहीं रही। ऐसा लगा की आमिर शायद कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाएंगे तभी माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म 'दिल' ने आमिर के फिर से बॉलीवुड में झंडे गड़वा दिए।
ऐसे ही 'मैने प्यार किया' के बाद 1993 तक सलमान खान ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। लेकिन फिर इसके बाद उनकी फिल्में पिटने लगीं और लगने लगा कि सलमान का जादू शायद लंबे समय तक नहीं चल पाएगा तभी 1994 में माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए और सलमान फिर से लोगों के दिलों में छा गए।