{"_id":"6afdc7c321a21a9e77051f43","slug":"ananya-panday-express-his-views-on-boyfriend-and-breakup-in-koffee-with-karan-9-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण 9: 'मेरा जन्म शादी करने के लिए हुआ', क्या जल्दी ब्रेकअप करती हैं अनन्या पांडे? रिश्ते पर रखी राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण 9: 'मेरा जन्म शादी करने के लिए हुआ', क्या जल्दी ब्रेकअप करती हैं अनन्या पांडे? रिश्ते पर रखी राय
Wed, 18 Nov 2026 09:18 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:18 PM IST
सार
- हाल ही में 'कॉफी विद करण 9' में अनन्या पांडे नजर आई हैं।
- उन्होंने रिश्ते, ब्रेकअप और शादी पर अपनी बात रखी है।
- अभिनेत्री ने सिंगल होने को लेकर अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अनन्या पांडे हाल ही में 'कॉफी विद करण 9' में नजर आईं। यहां उन्होंने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बात की। उन्होंने इस पर भी खुलकर बात की कि क्यों वह फिलहाल सिंगल रहने का आनंद ले रही हैं। उन्होंने करण जौहर की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी कि वह बॉलीवुड की ब्रेकअप करने वाली लड़की हैं।
शादी को लेकर क्या बोलीं अनन्या?
18 नवंबर के एपिसोड में अनन्या नजर आईं। अनन्या पांडे ने माना कि वह कुछ रिश्तों में रही हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अगर कोई रिश्ता नहीं चल पाता है, तो आगे बढ़ जाने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शादी का विचार पसंद है, मगर साथ ही वह अपनी आजादी को फिर से खोजते हुए खुद को प्राथमिकता देना पसंद करती हैं।

Trending Videos
अनन्या पांडे
- फोटो : यूट्यूब
क्या जल्दी ब्रेकअप करती हैं अनन्या?
बातचीत के दौरान करण ने कहा कि अनन्या ऐसी इंसान हैं जो शुक्रवार को ब्रेकअप कर सकती हैं और सोमवार तक पूरी तरह ठीक हो सकती हैं। इस टिप्पणी पर अनन्या ने बताया कि वह रिश्तों के खत्म होने को कैसे संभालती हैं। अनन्या ने कहा, 'दिलचस्प बात कही आपने। मैं यह नहीं कहूंगी कि आप गलत हैं। यह सच है कि मैं कुछ रिश्तों में रही हूं, मगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है।'
उन्होंने आगे कहा 'मुझे लगता है कि अगर कोई चीज काम नहीं कर रही है, अगर लोग खुश नहीं हैं या अगर आप 100 प्रतिशत श्योर नहीं हैं, तो आपको अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है।'

एक इंसान के साथ बिताना चाहती हैं जिंदगी
करण ने यह भी जिक्र किया कि अनन्या की आदत है कि वह हर रिश्ते में मंडप तक या उनके शब्दों में कहें तो शादी के रास्ते तक पहुंच जाती हैं। इस पर अनन्या ने बताया कि अपने पिछले अनुभवों के बावजूद, वह अभी भी शादी में पूरा यकीन रखती हैं। उन्होंने कहा, 'क्योंकि मुझे लगता है कि मेरा जन्म शादी करने के लिए ही हुआ है। मुझे शादी का विचार बहुत पसंद है। मैं अपनी पूरी जिंदगी किसी एक इंसान के साथ बिताने को लेकर उत्साहित हूं।'
सिंगल रहने का मजा ले रहीं अनन्या
जब उनसे उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया, तो अनन्या ने बताया, 'मैं कोई प्लानिंग नहीं कर रही, न ही ज्यादा सोच रही हूं। सच कहूं तो, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कहूंगी, लेकिन मैं सिंगल रहने का वाकई मजा ले रही हूं। देर आए दुरुस्त आए, पर मैं सच में इसका आनंद ले रही हूं।'

- फोटो : सोशल मीडिया
खुद से प्यार करना चाहती हैं अनन्या
पिछले कुछ महीनों ने अनन्या को खुद से फिर से जुड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा, 'पहले मैंने रिश्तों और दूसरे लोगों को बहुत ज्यादा प्राथमिकता दी थी। पिछले कुछ महीनों में मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे बहुत लंबे समय बाद मैं फिर से 'खुद' से मिल रही हूं। किसी और के जिंदगी में आने से पहले, मैं बस खुद से फिर से प्यार करना चाहती हूं।'
किसके साथ जुड़ा अनन्या का नाम?

- अनन्या का नाम कई को-स्टार्स के साथ जोड़ा जा चुका है, जिनमें आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन शामिल हैं।
- हाल ही में ऐसी भी चर्चा थी कि वह वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं।
- लेकिन अनन्या ने कभी भी इन अटकलों की न तो पुष्टि की है और न ही इन्हें नकारा है।