{"_id":"64ae3f541476cb03440d5aca","slug":"ridhi-dogra-replied-to-the-troll-who-targeted-her-for-no-screen-time-in-jawan-prevue-starring-shah-rukh-khan-2023-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ridhi Dogra: जवान प्रीव्यू में नजर नहीं आने पर ट्रोल हुईं रिद्धि डोगरा, अब एक्ट्रेस ने पोस्ट कर किया पलटवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ridhi Dogra: जवान प्रीव्यू में नजर नहीं आने पर ट्रोल हुईं रिद्धि डोगरा, अब एक्ट्रेस ने पोस्ट कर किया पलटवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:21 AM IST
सार
जवान प्रीव्यू में रिद्धि डोगरा की झलक नहीं देखने को मिली, जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल किया गया। वहीं, अब एक्ट्रेस इन ट्रोल्स पर चुप्पी तोड़ते हुए पलटवार करती नजर आई हैं।
टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा। रिद्धि के फैंस इस एलान के बाद से ही काफी ज्यादा खुश हैं। वहीं, बीते दिन जारी किए गए मूवी के प्रीव्यू ने भी खूब तारीफें बटोरीं। प्रीव्यू अब तक इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। हालांकि, इसमें रिद्धि की झलक न दिखने पर नेटिजन्स ने जमकर चुटकी ली, लेकिन रिद्धि भी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब देती नजर आई हैं।
2 of 5
रिद्धि डोगरा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धि डोगरा भी एटली की इस फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, उन्हें 'जवान' के प्रीव्यू में कोई स्क्रीन टाइम नहीं मिला। मंगलवार को एक सोशल मीडिया यूजर ने इसी बात को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'यहां तक कि लगभग 30 बार देखा, लेकिन मैंने आपको प्रीव्यू में नहीं पाया।' यूजर का ट्वीट देख रिद्धि भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाईं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'आपने SRK को 30 बार देखा। बस और क्या चाहिए।'
3 of 5
रिद्धि डोगरा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धि डोगरा के इस जवाब पर फैंस ने प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी है। एक ने लिखा है, 'पर असुर में मैं सिर्फ आपको ही देख रहा था।' दूसरे ने लिखा, 'अच्छा उत्तर है। अच्छा काम करते रहो, तुम महत्वपूर्ण, चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आओगी।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'तुम इतने प्यारे क्यों हो...अपनी आत्मा से प्यार करो।'
'जवान' प्रीव्यू में शाहरुख खान को नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा की झलक के साथ ग्रे-शेड किरदार में दिखाया गया है। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार 'जवान' का डायरेक्शन एटली ने किया है।
'जवान' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक विशेष भूमिका में हैं, और प्रीव्यू में उनके शामिल होने से पूर्व अफवाहों की पुष्टि हुई है। इनके अलावा जवान में रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य और गिरिजा ओक भी हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में दलपति विजय और संजय दत्त का भी कैमियो है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।