बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने करण जौहर के साथ मिलकर सह निर्माण भी किया है। आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जल्द ही आलिया और रणबीर की बेटी राहा कपूर का पहला जन्मदिन आने वाला है। फैंस आलिया-रणबीर की नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। आलिया ने अपनी बेटी के पहले बर्थडे से पहले उसका फेस न रिवील करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
2 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पैपराजी से आग्रह किया था कि उनकी बेटी के जन्म के शुरुआती समय में उसकी तस्वीरें न क्लिक करें, जिसका अभी तक पालन किया जा रहा है। आलिया ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। कुछ ही दिनों में राहा कपूर एक साल की हो जाएगी। ऐसे में फैंस उसका चेहरा देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 6 नवंबर को आलिया-रणबीर की बेटी एक साल की हो जाएगी।
Ahan Shetty: अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर अहान ने लिखा भावुक नोट, बहन ने सवाल करते हुए पूछा- 'आप ठीक हैं?'
3 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : social media
आलिया से हाल ही में एक बातचीत में यह पूछा गया कि वह फैंस को अपनी बेटी राहा का चेहरा कब दिखाएंगी। इसपर आलिया ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हम कभी किसी को उसका चेहरा नहीं देखने देंगे, लेकिन हमें अपब्रिंगिंग की इस चीज के साथ और अधिक सहज होने की जरूरत है।'
KH234: केएच 234 के प्रोमो से पहले सामने आई कमल हासन-मणिरत्नम की पर्दे के पीछे की तस्वीर, फैंस हुए उत्साहित
4 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'जब हमें लगेगा कि ये वक्त सही है और हम इसके लिए तैयार हैं। तब हम फेस फैंस के साथ रिवील कर देंगे।' ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राहा कपूर के जन्मदिन पर फैंस को उनका चेहरा देखने को मिलेगा।
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आई हैं। वहीं इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म ‘जिगरा’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म को अगले साल 2024 में रिलीज किया जाएगा।
Dum Masala Teaser: बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान, महेश बाबू की फिल्म 'दम मसाला' का टीजर हुआ रिलीज