विक्रम के बाद कमल हासन के किस्मत के सितारे एक बार फिर से बुलंदियों पर पहुंच गए हैं। इस समय सुपरस्टार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म केएच 234 में नजर आने वाले हैं। 36 साल बाद निर्देशक और एक्टर की यह जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने जा रही है। इस फिल्म के प्रोमो वीडियो को मेकर्स ने एक्टर के जन्मदिन (सात नवंबर) से एक दिन पहले जारी करने की तैयारी में हैं।
KH234: केएच 234 के प्रोमो से पहले सामने आई कमल हासन-मणिरत्नम की पर्दे के पीछे की तस्वीर, फैंस हुए उत्साहित
इस बीच, 'केएच 234' के निर्माताओं ने प्रशंसकों को वीडियो के लिए उत्साहित करने के लिए प्रोमो शूट से एक बीटीएस तस्वीर पोस्ट की है। नवीनतम तस्वीर में कमल हासन को निर्देशक मणिरत्नम के साथ गहन चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। फोटो से साफतौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दिग्गज जोड़ी दर्शकों के लिए कुछ अनोखा बना रही है।
ताजा तस्वीर में कमल हासन घनी दाढ़ी में दिख रहे हैं। यह 'केएच 234' में अभिनेता का नया लुक जैसा प्रतीत हो रहा है। बता दें कि प्रोमो वीडियो में 'केएच 234' के शीर्षक का अनावरण होने की भी उम्मीद है। साथ ही, वीडियो फिल्म की कहानी के बारे में एक संक्षिप्त संकेत भी दे सकता है।
Two visionaries aligned to a singular vision of elevated artistry.#KH234 #Ulaganayagan #KamalHaasan
#HBDKamalSir
#HBDUlaganayagan @ikamalhaasan #ManiRatnam @arrahman #Mahendran @bagapath @MShenbagamoort3 @RKFI @MadrasTalkies_ @RedGiantMovies_ @turmericmediaTM @dop007… pic.twitter.com/EeDQG8H3bS
फिल्म के शीर्षक को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम 'नायकन 2' होगा। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कमल हासन का बैक-टू-बैक सीक्वल होगा, क्योंकि उनके पास पहले से ही 'इंडियन 2' पाइपलाइन में है। बहरहाल, 'केएच 234' के बारे में और ज्यादा जानने के लिए दर्शकों को कुछ घंटे और इंतजार करना होगा।
दूसरी ओर, निर्देशक एच विनोथ के साथ कमल हासन की फिल्म 'केएच 233' भी मुख्य अभिनेता के जन्मदिन पर प्रशंसकों को अपडेट देने के लिए तैयार है और फिल्म का शीर्षक भी जारी किए जाने की खबर है। 'केएच 233' का नाम 'थलाइवन इरुक्कींद्रन' हो सकता है, जो कमल हासन के बंद पड़े प्रोजेक्ट का शीर्षक है।
Randeep Hooda: गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने के लिए तैयार हैं रणदीप हुड्डा! इस दिन लेंगे सात फेरे