{"_id":"654767781375a598c709e753","slug":"mahesh-babu-film-dam-masala-first-guntur-kaaram-song-release-read-details-inside-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dum Masala Teaser: बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान, महेश बाबू की फिल्म 'दम मसाला' का टीजर हुआ रिलीज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Dum Masala Teaser: बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान, महेश बाबू की फिल्म 'दम मसाला' का टीजर हुआ रिलीज
Sun, 05 Nov 2023 03:55 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 05 Nov 2023 03:55 PM IST
सार
महेश बाबू अपनी आने वाली फिल्म 'गुंटूर करम' के पहले गाने को रिवील करने के लिए फुल तैयार हैं। 'दम मसाला' नाम से गाने का टीजर रविवार 5 नवंबर को जारी किया गया है।
विज्ञापन
दम मसाला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महेश बाबू अपनी आने वाली फिल्म 'गुंटूर करम' के पहले गाने को रिवील करने के लिए फुल तैयार हैं। 'दम मसाला' नाम से गाने का टीजर रविवार 5 नवंबर को जारी किया गया है। पैर थिरका देने वाले म्यूजिक के साथ आया ये गाना फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ाने के खूब काम आ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, इस फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। बता दें कि महेशा बाबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘दम मसाला’ नाम से गाने का टीजर आज यानी 5 नवंबर को रिलीज किया है। इस टीजर में देखा जा सकता है कि महेश बाबू का बेहद शानदार लुक नजर आ रहा है। साथ ही बता दें कि फिल्म के पहले गाने के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि #दममसाला जल्द ही आपके पास आ रहा है!
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सुपरस्टार के लुक को देखकर फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, अब यूजर्स जमकर इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये फिल्म तो ब्लॉकबस्टर होगी। दूसरे यूजर ने लिखा इसके लिए इंतजार नहीं हो रहा। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस टीजर पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा की 'बन टिक्की' के साथ वापसी करेंगी जीनत अमान, शबाना-अभय के साथ बनेगी जोड़ी