Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tamannaah bhatia viral pink saree price 65000 which she wore in sadguru event

तमन्ना भाटिया: 65 हजार की साड़ी में नजर आई एक्ट्रेस, सद्गुरु के समारोह में की थी शिरकत, जानें क्या था खास

Fri, 27 Nov 2026 08:37 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Nov 2026 08:37 PM IST
सार

  • बीते दिनों अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सद्गुरु के एक समारोह में मेहमान बन कर पहुंची थीं।
  • इस इवेंट में एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
  • उनकी यह साड़ी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जानें वजह...

विज्ञापन
tamannaah bhatia viral pink saree price 65000 which she wore in sadguru event
तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के साथ हाल ही में सद्गुरु की फोटो बुक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। 'डिसअपीयरिंग फेसेस' नामक यह पुस्तक आध्यात्मिक गुरु की 50 वर्षों की यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरों का संग्रह है। 

विज्ञापन

तस्वीरों में छाईं तमन्ना भाटिया
सद्गुरु के इस इवेंट में तमन्ना भाटिया काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं थी। खूबसूरत सी पिंक साड़ी में पहुंचीं अभिनेत्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। फूलों के हैंडप्रिंटिंग और मोतियों की बारीक डिटेलिंग वाली इस हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं। करीब 65000 हजार कीमत वाली इस साड़ी को फैशन ब्रांड पिचिका ने डिजाइन किया है। साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इस पर फूलों की प्रिंटिंग मशीन के बजाय हाथों से की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

tamannaah bhatia viral pink saree price 65000 which she wore in sadguru event
तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

सद्गुरु के आध्यात्मिक यात्रा पर चर्चा 
इस समारोह मुंबई स्थित होटल में आयोजित हुआ। इस दौरान सद्गुरु की फोटो बुक 'डिसअपीयरिंग फेसेस' को लेकर एक खास चर्चा रखी गई थी। इस बुक में सद्गुरु की हिमालय और तिब्बत के दौरान यात्रा की फोटोज हैं। अपनी यात्रा में सद्गुरु कई साल तक उत्तर भारत में घूमते रहे।

विज्ञापन

tamannaah bhatia viral pink saree price 65000 which she wore in sadguru event
सद्गुरु, तमन्ना भाटिया, विशाल भरद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

योग केंद्र जाती हैं तमन्ना 
तमन्ना का सद्गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लेना उनके आध्यात्मिक झुकाव को देखते हुए कोई नई बात नहीं है। एक्ट्रेस कई मौकों पर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर कर चुकी हैं। वह कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग केंद्र भी जाती रहती हैं। तमन्ना यहां महाशिवरात्रि के आयोजन में भी शामिल हो चुकी हैं और प्रसाद चढ़ाने की रस्म में हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी भगवान शिव के प्रति आस्था का असर उनके फिल्मी किरदारों में भी देखने को मिला है। तमन्ना तेलुगु फिल्म 'ओडेला 2' में भगवान शिव की भक्त के किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed