सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्म इडंस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। एक्टिंग डेब्यू से पहले ही वह अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में इब्राहिम के शालीन व्यक्तित्व की झलक लोगों को देखने को मिली, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
KH234: केएच 234 के प्रोमो से पहले सामने आई कमल हासन-मणिरत्नम की पर्दे के पीछे की तस्वीर, फैंस हुए उत्साहित
2 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में इब्राहिम अली खान को एक सुरक्षा गार्ड के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। उनके इस विनम्र स्वभाव के लोग फैन हो गए हैं। इब्राहिम को तस्वीरों में कैजुअल में देखा जा सकता है। नीली टी-शर्ट और एक हुडी के साथ ऑफ-व्हाइट प्रिंटेड ट्राउजर में वह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में उनके क्लीन-शेव लुक और फैशनेबल आईवियर उनके आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं।
3 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : social media
यूजर्स इब्राहिम की सोशल मीडिया पर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "बहुत प्यारे और अच्छे व्यवहार वाले, बिल्कुल अपनी बहन की तरह"। इसके अलावा बहुत से लोग इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।
4 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एक एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है। इसमें काजोल और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी आतंकवाद की थीम के इर्द-गिर्द घूमती है।
5 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : Insatagram- @abujanisandeepkhosla
इसके अलावा, उनकी दूसरी फिल्म दिनेश विजन के साथ होगी। फिल्म का नाम 'दिलेर' है, जिसका निर्देशन शिद्दत निर्देशक कुणाल देशमुख करेंगे। इसकी शूटिंग अगले महीने दिसंबर 2023 में शुरू होने वाली है।
Atal On Television: बाल अटल का किरदार निभाने के लिए ये कलाकार फाइनल, इस दिन से शुरू होने जा रहा प्रसारण