राघव जुयाल देश के जाने माने डांसर हैं। डांस के अलावा राघव एबीसीडी 2 में अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के भाई का किरदार निभाया है।
Raghav Juyal: 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए राघव जुयाल ने ली मोटी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
फिल्म को दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि राघव को इस फिल्म के लिए कितनी फीस दी गई है।
Bollywood Celebs: संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं ये सितारे, शादी के बाद भी नहीं हुए अलग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए राघव ने एक करोड़ 20 लाख रुपये चार्ज किए हैं। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि राघव युवाओं के बीच काफी फेमस हैं और डिजिटली दर्शकों से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम वसूली है।
Gauahar Khan : 'पहलवानों के साथ मारपीट दुख की बात,' विनेश फोगाट को रोता देख बिग बॉस की इस विनर ने किया रिएक्ट
बता दें कि हाल ही में यह अफवाहें भी सामने आई थीं कि वह अपनी को-स्टार शहनाज गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था। इस बातचीत में उन्होंने शहनाज की तारीफ करते हुए कहा था, ''मुझे लगता है कि वह पृथ्वी पर सबसे मजबूत शख्स हैं। मेरे हिसाब से उनके जैसा मजबूत कोई नहीं है। आर्ट फॉर्म या क्राफ्ट में ईमानदारी सीखनी है तो शहनाज से ट्यूशन लेना चाहिए।''
Mother Teresa & Me Review: संत बनने से पहले की मदर टेरेसा की कहानी, कमल मुसले के हुनर की एक और मिसाल
Akanksha Puri: 'मीका जी के साथ मेरा पुराना नाता...,' सिंगर संग शादी को लेकर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी