Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi starring Pankaj Tripathi and aditi rao hydari

Parivarik ManuRanjan Review: परिवार संग देखने के लिए परफेक्ट मनुरंजन; पंकज त्रिपाठी ने बचाया, कहां हुई गड़बड़?

Fri, 13 Nov 2026 08:19 PM IST
Akash Khare Akash Khare
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:19 PM IST
सार

Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi: पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘पारिवारिक मनुरंजन’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। कितनी मनोरंजक है यह फिल्म? जानिए इस मूवी रिव्यू में…

विज्ञापन
Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi starring Pankaj Tripathi and aditi rao hydari
'पारिवारिक मनुरंजन' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
'पारिवारिक मनुरंजन'
कलाकार
पंकज त्रिपाठी , अदिति राव हैदरी , बृजेंद्र काला , सुनीता राजवर , मुकेश तिवारी और विजयंत कोहली
लेखक
वरुण वी शर्मा , ब्रजेंद्र काला और अली अब्बास जफर
निर्देशक
वरुण वी शर्मा
निर्माता
विनोश भानुशाली , हिमांशु किशन मेहरा और एलिसिया जफर
रिलीज डेट
13 नवंबर 2026
रेटिंग
2.5/5

विस्तार

‘मिर्जापुर’ में एक्शन, ‘दृश्यम’ में सस्पेंस और ‘रामायण’ में वीएफएक्स। बीते कुछ वक्त में ऐसी कई शोर-गुल वाली फिल्में रिलीज हुईं, जिनको देखते हुए मजा तो आया पर सुकून महसूस नहीं हुआ। ऐसे में जब पंकज त्रिपाठी की ‘पारिवारिक मनुरंजन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो लगा कि एक ऐसी फिल्म देखने मिलेगी, जिसमें सुकून होगा, मजा होगा और इसे पूरे परिवार के साथ देख पाएंगे। ‘पारिवारिक मनुरंजन’, शुरुआत में इस वादे को निभाती भी है पर क्या फिल्म पूरी तरह से आपको सुकून देती है? या भटक जाती है? पढ़ें इस रिव्यू में…

विज्ञापन

Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi starring Pankaj Tripathi and aditi rao hydari
'पारिवारिक मनुरंजन' मूवी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी

फिल्म की कहानी लखनऊ बिजली विभाग में काम करने वाले रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) की है। रंजन अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभने के चक्कर में खुद कुंवारे रहे गए। एक बड़ी बहन और दो छोटी बहनों की शादी तो हो गई पर देखते ही देखते कब रंजन बाबू 40 के हो गए पता ही नहीं चला। हालांकि, इतने के बाद भी वह अपने सभ्य व्यवहार के चलते मोहल्ले के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। बड़ी सी कोठी में रहने वाले रंजन के साथी कर्मचारी और पड़ोसी राजाराम (बृजेंद्र काला) रंजन का घर और उनको संभालने के लिए एक सर्वगुण संपन्न हाउसकीपर का इश्तिहार दे देते हैं। 

इसे देखकर हेलेन (अदिति राव हैदरी) रंजन के घर काम करने चली आती हैं। धीरे-धीरे हेलेन रंजन की जिंदगी और उनका घर दोनों संवार देती हैं पर समाज और रंजन के परिवार वालों को दोनों का बिना शादी एक ही घर में साथ रहना खटकने लगता है। परिवार वाले चाहते हैं कि रंजन शादी कर लें पर रंजन का दिल हेलेन पर अटक जाता है। इसी बीच एक दिन हेलेन को ढूंढते हुए पुलिस रंजन के घर पहुंचती है। पता चलता है कि वह हेलेन का असली नाम मनु जोशी है और वह अपने घर से फरार हैं। इसके बाद जो राज खुलते हैं, वहीं से ट्विस्ट आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi starring Pankaj Tripathi and aditi rao hydari
'पारिवारिक मनुरंजन' मूवी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय
पंकज त्रिपाठी हमेशा की तरह आपका दिल जीत लेते हैं। रंजन के किरदार में वह सहज और स्वाभाविक लगते हैं। फिल्म का इकलौता मजबूत पक्ष पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की जोड़ी ही है। उनकी केमिस्ट्री में एक ताजगी है। पंकज जितनी देर स्क्रीन पर दिखते हैं फिल्म खुशनुमा लगती है। अदिति ने अपने भोलेपन से दिल तो जीता पर उनके पास यहां अभिनय करने के लिए ज्यादा कुछ था नहीं।

पूरी फिल्म में वह सर-सर करती दिखती हैं। एक-दो इमोशनल सीन में भी उनका अभिनय निखकर नहीं आ पाता। बाकी सहयोगी कलाकारों में बृजेंद्र काला ठीक हैं। वह फिल्म में ह्यूमर लाते हैं। ‘पंचायत’  वाली क्रांति देवी यानी सुनीता राजवर और पनवाड़ी बने सतेंद्र सोनी को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला पर उनका काम ठीक है।

विज्ञापन

Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi starring Pankaj Tripathi and aditi rao hydari
'पारिवारिक मनुरंजन' मूवी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रीनप्ले
'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों के लेखक और ‘बंटी और बबली 2’ फेम निर्देशक वरुण वी शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अली अब्बास जफर और बृजेंद्र काला ने उनके साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। फिल्म की शुरुआत अच्छी है। पंकज के किरदार और उनके आस पास के लोगों को जानने तक भी सब अच्छा चलता है।

करीब 30 मिनट बाद अदिति राव हैदरी की एंट्री होती है। पंकज और अदिति के बीच राेमांस ट्रैक बिल्ड करने में फिल्म की गति धीमी होती है और फिर उठ ही नहीं पाती। इसके बाद जो ट्विस्ट आता है, वहां से उम्मीद होती है कि फिल्म स्पीड पकड़ेगी पर लेखक इसे यहां लिखने और निर्देशक इसे अच्छे से पेश करने में चूक जाते हैं।

बस यहीं से फिल्म का सारा मजा खराब हो जाता है। कुल मिलाकर आपको आधी फिल्म में सादगी और पंकज त्रिपाठी का अच्छा अभिनय देखने मिलता है तो बाकी फिल्म में धीमी गति और अधपकी कहानी मिलती है।

Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi starring Pankaj Tripathi and aditi rao hydari
'पारिवारिक मनुरंजन' मूवी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशन
वरुण वी शर्मा के पास मिडिल क्लास परिवारों से जुड़ी एक अच्छी कहानी थी पर इसे जरूरत से ज्यादा सादा दिखाने के चक्कर में वह फंस गए। हीरो एल्फा मेल पर तंज कसता है और चार डायलॉग बोलकर बिना एक्शन के एक ऐसे बाहुबली को सुधार देता है, जो कुछ देर पहले तक गोलियां चलाने के लिए तैयार था। फिल्म वुमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाती है पर कहानी इसे प्रभावी बनने का मौका ही नहीं देती।

कुछ सीन अच्छे हैं जहां पंकज त्रिपाठी का किरदार काम काजी महिलाओं की समस्या और रील के रोग पर बात करते हैं पर यह सब मिलाकर भी फिल्म हैप्पी एंडिंग देने से चूक जाती है। अदिति के किरदार को भी ना अच्छे से पिरोयाा गया ना पेश किया गया। यहां निर्देशक भी स्क्रिप्ट में की गई गलतियों के चलते मजबूर महसूस होता है।

Parivarik ManuRanjan Movie Review in Hindi starring Pankaj Tripathi and aditi rao hydari
पारिवारिक मनुरंजन टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

देखें या नहीं 
लगभग दो घंटे की यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए परफेक्ट है। पंकज त्रिपाठी के फैन हैं तो जरूर देखिए। परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो यह फिल्म एक अच्छा विकल्प है। बहुत ज्यादा उम्मीद मत करिएगा। हल्का-फुल्का मनोरंजन करके खुश रहते हैं देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed