फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2023: ऑस्कर जीत इन भारतीयों ने बढ़ाया देश का गौरव, लिस्ट में एआर रहमान से गुलजार तक का नाम

Tue, 24 Jan 2023 08:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 Jan 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
oscars nominations 2023 RRR Naatu Naatu All That Breathes list of indians who won academy awards earlier
ऑस्कर - फोटो : social media

सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले ऑस्कर के इस साल के नॉमिनेशन इस समय सुर्खियों में हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने भारत के लिए ऑस्कर 2023 में नामांकन प्राप्त कर लिया है। इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है, जो देश के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही कई भारतीय प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें ऑस्कर 2023 में नामांकित किया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब भारत ने ऑस्कर में नामांकन पाया हो। इस खास मौके पर चलिए हम आपको बताते हैं कि अभी तक कौन से ऐसे भारतीय नगीने हैं, जिन्होंने इस मंच पर अपनी छाप छोड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।

oscars nominations 2023 RRR Naatu Naatu All That Breathes list of indians who won academy awards earlier
भानु अथैया - फोटो : Twitter: @Bollywoodirect

भानु अथैया
इस लिस्ट में पहला नाम ‘प्यासा’, ‘गाइड’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में अभिनेताओं का कॉस्ट्यूम डिजाइन करने वाली डिजाइनर भानु अथैया का। भानु अथैया ने लगभग 50 वर्षों में 100 से अधिक फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। वह पहली भारतीय थी, जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। भानु को यह अवॉर्ड फिल्म ‘गांधी’ के लिए मिला था, जिसे रिचर्ड ऑटेनबॉरो ने निर्देशित किया था। 
Naatu Naatu: 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर में मिली बड़ी कामयाबी, खुशी से झूमा देश, इंटरनेट पर बधाइयों का तांता

oscars nominations 2023 RRR Naatu Naatu All That Breathes list of indians who won academy awards earlier
सत्यजीत रे - फोटो : social media

सत्यजीत रे
ऑस्कर में देश का गौरव बढ़ाने वालों की लिस्ट में देश के नामी निर्देशक सत्यजीत रे का नाम दूसरे नंबर पर आता है। 30 मार्च 1992 को भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट’मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देश के सिनेमा के इतिहास में सत्यजीत रे का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। सत्यजीत रे को यह पुरस्कार मोशन पिक्चर्स की कला में उनकी दुर्लभ महारत और उनके गहन मानवीय दृष्टिकोण के लिए दिया गया था। सत्यजीत रे की इस कला का दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं और दर्शकों पर ऐसा प्रभाव पड़ा था, जिसे मिटा पाना बहुत ही मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
oscars nominations 2023 RRR Naatu Naatu All That Breathes list of indians who won academy awards earlier
रेसुल पुकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रेसुल पुकुट्टी 
साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने साल 2008 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे से ग्रैजुएशन करने वाले रेसुल ने हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू समेती कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'रा.वन', 'हाईवे', रजनीकांत अभिनीत 'कोचादइयां' और 'पुष्पा' का नाम शामिल है।

विज्ञापन
oscars nominations 2023 RRR Naatu Naatu All That Breathes list of indians who won academy awards earlier
एआर रहमान

एआर रहमान
दुनियाभर में अपने बेहतरीन म्यूजिक और आवाज का जादू चलाने वाले एआर रहमान ने साल 2008 में आई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए अपने नाम ऑस्कर किया था। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म में म्यूजिक और सॉन्ग देने के लिए बेस्ट म्यूजिक की कैटगरी में मिला था।
Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहन राम चरण-Jr Ntr ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed