फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film RRR song naatu naatu nominate for oscar 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes

Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहन राम चरण-Jr NTR ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी

Tue, 24 Jan 2023 08:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 24 Jan 2023 08:31 PM IST
सार

आरआरआर फिल्म का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर 2023 के लिए नामांकित हो गया है। इस गाने को ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि यह गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीत चुका है। आइए आपको इस गाने में पहने गए कपड़ों के पीछे की कहानी सुनाते हैं। 

विज्ञापन
film RRR song naatu naatu nominate for oscar 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के गाने में साउथ के दो सुपर स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा हैं। गाने में दोनों सुपरस्टार ने बेहतरीन डांस किया है। लोगों को उनके डांस स्टेप जितने पसंद आए थे, उतनी ही चर्चा उनकी ड्रेस की भी रही है। 
विज्ञापन

film RRR song naatu naatu nominate for oscar 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes
आरआरआर - फोटो : social media

दरअसल इस गाने में दोनों ही सुपरस्टार अपने ट्राउजर में लगे बेल्ट (सस्पेंडर्स) को प्रॉप की तरह इस्तेमाल करते हुए नाचते दिख रहे हैं। इसी को लेकर चर्चा हो रही है। इस गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने जो ड्रेस पहनी है, उसका इतिहास काफी पुराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

film RRR song naatu naatu nominate for oscar 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि ये तो और भी हैरान करने वाली बात है कि जिस दौर को दिखाते हुए यह फिल्म बनाई गई है, उस दौरान इस तरह की बेल्ट को पहनकर डांस करना लोगों को विरोध करने वाला माना जाता था। काफी लंबे समय तक सस्पेंडर्स पुरुषों के कपड़ों का हिस्सा होता था। लेकिन फिर कमर में पहनी जाने वाली नए तरीके की बेल्ट बाजार में आ गई तो इसका चलन खत्म सा हो गया। पुराने जमाने में ये पैंट के अंदर की तरफ होते थे और इनको कोट या जैकेट के जरिए ढक दिया जाता था।

विज्ञापन

film RRR song naatu naatu nominate for oscar 2023 know the history of ram charan and junior ntr clothes
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद 1800 के दशक की शुरुआत में हाई वेस्ट पैंट लोकप्रिय होने लगी। इस पैंट को पहनने के बाद जब लोग सांस लेते थे तो यह आसानी से नीचे गिर जाता थी। उस वक्त लोगों को एक ऐसी चीज की जरूरत थी जो पैंट को कमर से जोड़े रख सके। तब लोगों ने सस्पेंडर को पहनना शुरू किया और यह एक बार फिर लोकप्रिय होने लगा।

यह भी पढ़ें: 'नाटू-नाटू' से पहले बॉलीवुड में कई हिट नंबर दे चुके हैं एमएम कीरावानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed