रामायण: ब्रिक्स सम्मेलन में जलवा बिखेरेगी रणबीर की फिल्म, कई देश बनेंगे ‘राम-कथा’ का हिस्सा
- इस साल फिल्म 'रामायण’ ब्रिक्स सम्मेलन का अहम हिस्सा होगी।
- फिल्म को आयोजन की शुरुआत में प्रदर्शित किया जाएगा।
- रणबीर कपूर की फिल्म भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में पेश होगी।
विस्तार
फिल्म 'रामायण' से शुरु होगा सम्मेलन
फिल्म ‘रामायण' सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी लुभा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रामायण' के प्रदर्शन से ब्रिक्स सम्मेलन का उद्घाटन किया जाएगा। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सारे सदस्य देशों की सिनेमाई परंपराओं और कथाओं को जानने का अवसर मिलेगा। भारतीय संस्कृति में महाकाव्य ‘रामायण’ धार्मिक मान्यता रखता है। फिल्म इसी संस्कृति का एक सिनेमाई प्रतिबिंब है। इस वजह से सम्मेलन की शुरुआत में इसे रखा गया है।
आईएफएफआई में दिखेगी ‘धुरंधर’
साल 2026 के आईएफएफआई में फिल्म 'धुरंधर' ओपनिंग फिल्म के रुप में दिखाई जाएगी। यह फिल्म फेस्टिवल के इंडियन पैनोरमा सेगमेंट का भाग होगी। 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का उद्घाटन प्रेस सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसने विश्व सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित समारोहों में से एक के लिए मंच तैयार किया। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' थीम के तहत आयोजित किया जाएगा।
फिल्म ‘रामायण’ की कमाई
फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं इससे पहले फिल्म ने आठवें दिन 53.50 करोड़ की कमाई की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई सोमवार को (पांचवें दिन) की थी जब इसने बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ कलेक्शन किया था । फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 614.51 करोड़ हो चुका है।
