{"_id":"5b1cfec34f1c1b13358b5dca","slug":"neha-dhupia-and-angad-bedi-shared-a-romantic-picture-as-completed-a-month-of-being-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के एक महीने बाद नेहा धूपिया की इस तस्वीर से अंगद हुए रोमांटिक, कर दी ये पोस्ट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के एक महीने बाद नेहा धूपिया की इस तस्वीर से अंगद हुए रोमांटिक, कर दी ये पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
neha dhupia
- फोटो : अमर उजाला
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इन दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में गुपचुप शादी रचा ली थी। इसके बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर शादी के बारे में जानकारी दी। शादी के एक महीना पूरा होते ही नेहा और अंगद बेदी ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर आप भी कहेंगे क्या रोमांटिक तस्वीर है।
angad bedi and neha dhupia
नेहा और अंगद बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में अचानक इन दोनों की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। नेहा धूपिया और अंगद की शादी 10 मई को हुई थी।
neha dhupia
शादी को एक महीना पूरा होते ही नेहा और अंगद ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर दी जिसे देखकर आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा। नेहा धूपिया ने मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अंगद नेहा को पकड़े हुए हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए नेहा ने लिखा - 'शादी को एक महीना पूरा हो गया है...अभी तो बहुत वक्त एक साथ रहना है।'
One month down ... forever to go 😍... love you @angadbedi ❤️❤️❤️
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
विज्ञापन
विज्ञापन
neha dhupia
नेहा के इस पोस्ट के कुछ देर बाद ही अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर नेहा और अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए अंगद ने लिखा - 'शादी को एक महीना पूरा हो गया है...इतना तो जरूर कह सकता हूं कि नेहा तुम्हारा टेस्ट बहुत अच्छा है।'
विज्ञापन
neha dhupia
आपको बता दें, शादी की रात को अंगद और नेहा धूपिया एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उस वक्त ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा और अंगद हनीमून पर अमेरिका गए हैं। हालांकि बाद में नेहा ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा था कि वह काम से गई है न कि हनीमून पर।