सदी के महानायक अमिताभ बच्चन न केवल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी बिग बी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को पूरा समय देते हैं। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी अमिताभ बच्चन दुर्व्यवहार का शिकार हो चुके हैं। अभिनेता ने हाल ही में, इस किस्से का खुलासा किया है। आइए जानते हैं...
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बिग बी ने साझा किया किस्सा
बिग बी ने हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' से सेट पर इस बात का खुलासा करते हुए अपने साथ हुई, उस घटना को याद किया, जब स्टार कलाकार होने के बावजूद उन्हें एक कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया था। यही नहीं, अभिनेता के साथ बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने दुर्व्यवहार भी किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Shruti Haasan: श्रुति हासन को मंदिर जाने की नहीं थी अनुमति, इसलिए चोरी-चोरी करती थीं यह काम, पेरेंट्स बने वजह?
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
यहां से शुरू हुई थी शहंशाह की जर्नी
बिग बी ने कहा, 'यह आज की बात नहीं है। मैं 80 के दशक की बात कर रहा हूं, उस समय हमने पहली बार स्टेज शो शुरू किया था। मेरी कलाकार बनने की जर्नी अमेरिका में एक शो से शुरू हुई थी। हमने दर्शकों के बीच इतना अच्छा परफॉर्म किया था कि यह सुपरहिट हो गया और सबके अंदर उत्साह पैदा हो गया था।'
यह खबर भी पढ़ें: Mumbai Police: मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की चपेट में आए दो लोग, श्रमिक की मौत; एक घायल
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
सुरक्षाकर्मियों ने रोका था रास्ता
अभिनेता ने आगे कहा, 'इसके बाद मुझे शिकागो में भी परफॉर्म करना था। वहां के आयोजकों ने सुझाव दिया कि मैं इस इवेंट में सीधे स्टेज पर न आऊं बल्कि दर्शकों के बीच में से मंच पर आऊं। वे मेरी एंट्री के लिए एक गेट लगा देंगे। इसलिए जब मैं अपनी परफॉर्मेंस के लिए गेट की तरफ बढ़ा तो सुरक्षा कर्मियों ने मुझे रोक दिया। उन्होंने मुझसे कहा, 'आप अंदर नहीं जा सकते।' मैंने कहा, 'मैं कलाकार हूं, मुझे अंदर जाना होगा।'
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan
शाहरुख के साथ भी हुई थी यह घटना
अभिनेता ने यह भी बताया कि ऐसी ही घटना शाहरुख खान के साथ भी हुई थी। एक इवेंट उनके लिए आयोजित किया गया था और वह वहां देरी से पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और जब उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख खान हूं तो सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि आप भले ही शाहरुख खान हो सकते हैं, लेकिन आप अंदर नहीं जा सकते हैं।