हिरदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। हनी एक भारतीय रैपर, गायक, निर्माता और अभिनेता हैं। हनी ने साल 2003 में एक हिप-हॉप संगीत निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और नवंबर 2011 में अपना पहला एल्बम 'इंटरनेशनल विलेगर' जारी किया था। इसके बाद हनी ने इंडस्ट्री को कई हिट और चार्टबस्टर ट्रैक दिए। गायक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसी बीच हनी अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बड़ा बयान देते नजर आए हैं।
2 of 5
हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्यूमेंट्री में किए कई बड़े खुलासे
नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' रिलीज होने के बाद से हनी सिंह शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। गायक ने डॉक्यू-फिल्म में अपने निजी जीवन से जुड़े अनफिल्टर्ड पक्ष को साफ किया। उन्होंने अपने पिछले रिश्तों, अपनी पूर्व पत्नी शालिनी तलवार के साथ अपनी शादी और अपने मानसिक स्वास्थ्य संघर्ष के बारे में खुलकर बात की।
3 of 5
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरव्यू में डेटिंग लाइफ पर की बात
अब, नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में हनी तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और कुल्लू उर्फ आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान, जब हनी से पूछा गया कि क्या एक प्रसिद्ध व्यक्ति होने के नाते उनके लिए डेट करना जटिल है, तो गायक ने अपने जवाब से हर किसी को हैरान कर दिया।
Khoj Parchaiyo Ke Uss Paar Review: 35 साल पुरानी फिल्म की कहानी पर बनी वेब सीरीज, न वो चली और न इसमें कोई दम
4 of 5
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय महिलाओं को डेट नहीं करते हनी सिंह
हनी सिंह ने कहा, 'हां, यह इस पर निर्भर करता है कि आप किसे लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। एक भारतीय सेलिब्रिटी के रूप में यह बहुत समस्याग्रस्त है कि आप किसी भारतीय महिला को डेट नहीं कर सकते क्योंकि वह आपको पहले से ही जानती है। आप जहां भी जाते हैं वह आपके साथ जाती हैं। इसलिए आप कभी नहीं जान सकते कि वह आपको पसंद करती हैं या आपकी लैविश लाइफ को।'
5 of 5
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खतरनाक रिश्ते में हैं यो यो हनी सिंह
इसके बाद हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं। इस पर गायक ने कन्फर्म किया कि हां वो रिलेशनशिप में हैं। इसी बातचीत के दौरान हनी ने बताया कि उन्हें डेट के लिए ऐसी लड़कियां पसंद हैं जो उन्हें जानती न हों। हनी ने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर इस तकनीक को आजमाया है और यह उनके काम आई है। हनी ने बताया कि वह महीनों बाद अपनी पार्टनर को अपनी असली पहचान बताते थे। हालांकि, हनी ने साफ किया कि वह फिलहाल खतरनाक इश्क में हैं।