फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police Marathi actor Urmila Kothare hits labourer updates casualties news in hindi

Mumbai Police: मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की चपेट में आए दो लोग, श्रमिक की मौत; एक घायल

Sat, 28 Dec 2024 05:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Dec 2024 05:41 PM IST
सार

Mumbai Police: मुंबई में अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसमें मेट्रो स्टेशन पर काम कर रहे एक मजदूर की जान चली गई। जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं, अभिनेत्री को भी गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Mumbai Police Marathi actor Urmila Kothare hits labourer updates casualties news in hindi
मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के कांदिवली में शुक्रवार की रात मशहूर मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उर्मिला अपनी शूटिंग खत्म कर घर लौट रही थीं और उनकी कार उनका चालक चला रहा था, जिसने वाहन से अपना नियंत्रण खोया। चालक की लापरवाही के कारण कार ने पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास दो मेट्रो श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं, इस हादसे में उर्मिला भी घायल हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पिता ने कहा- कार बेटी के नाम पंजीकृत, चिंता की बात नहीं
हादसे के बाद अभिनेत्री उर्मिला के पिता श्रीकांत कानेतकर ने कहा, कार उर्मिला के नाम पर पंजीकृत है। उन्हें चोट आई है लेकिन उनका स्वास्थ्य अभी अच्छा है।
विज्ञापन

कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस घटना के बाद समता नगर थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, कार में एयरबैग लगा हुआ था, जिसकी वजह से उर्मिला की जान बच गई। हालांकि, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्मिला कोठारे कौन हैं?
उर्मिला जानी-मानी मराठी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'दुनियादारी', 'शुभ मंगल सावधान',  'ति साढ्या के करते' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उनकी शादी अभिनेता महेश कोठारे के बेटे आदिनाथ कोठारे से हुई है। उर्मिला का करियर और निजी जीवन दोनों हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed