मशूहर टीवी एक्ट्रेस सना अमीन शेख इन दिनों से अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में पति एजाज शेख संग तलाक का एलान कर सभी को चौंका दिया था। मनोरंजन जगत में रिश्तों के बनने-बिगड़ने के कई किस्से और कहानी सामने आते ही रहते हैं। सना अमीन से पहले टीवी जगत में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें लव मैरिज के बाद अपने को दर्दनाक तरीके से खत्म करना पड़ा। आइए जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
Tv Stars: लव मैरिज के बाद भी मुकम्मल नहीं हो पाया इन सितारों का रिश्ता, दर्दनाक मोड़ पर अलग किए रास्ते
मशूहर टीवी एक्ट्रेस सना अमीन शेख इन दिनों से अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में पति एजाज शेख संग तलाक का एलान कर सभी को चौंका दिया था।
संजीदा शेख और आमिर अली
मशहूर टीवी अभिनेत्री संजीदा शेख और एक्टर आमिर अली इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल्स में से एक माने जाते थे। हालांकि, लंबे समय तक साथ रहने बाद दोनों ने अचानक ही अलग होने का फैसला कर लिया। खबरों की मानें तो संजीदा शेख और 'तैश' एक्टर हर्षवर्धन राणे की बढ़ती नजदीकियां भी इस तलाक की वजह रही थी।
Bollywood Gossips: जब शोले के इस डायलॉग को बोलने में छूटे थे अमजद खान के पसीने, 40 रीटेक में OK हुआ था शॉट
विवियन डिसेना और वाहबिज दोराबजी
टीवी शो 'प्यार की एक कहानी' के सेट पर शुरू हुई विवियन डिसेना और वाहबिज दोराबजी की लव स्टोरी भी दुखद मोड़ पर खत्म हो गई। लंबे समय तक साथ रहने के बाद इस कपल ने अपने तलाक के फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया। कोर्ट में चार साल तक लंबित मामले के बाद उन्हें तलाक मिला।
Vikram Vedha Day 1 Collection: अंतिम आंकड़ों ने की और हालत खराब, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से भी नीचे पहुंचा कलेक्शन
श्वेता तिवारी-अभिनव कोहली
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। पहली शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी की थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका और साल 2019 में दोनों अलग हो गए।
Bigg Boss 16: मां दुर्गा की पूजा करने के बाद टीना दत्ता ने ली बिग बॉस हाउस में धांसू एंट्री, सामने आया प्रोमो
निशा रावल और करण मेहरा
टीवी एक्ट्रेस निशा रावल और एक्टर करण मेहरा आए दिन अपने रिश्ते पर जारी विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस कपल ने साल 2012 में शादी रचाई थी, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। इतना ही नहीं दोनों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर की जारी है।