फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Tina Dutta will make a grand entry in Salman Khan's show with Maa durga pooja

Bigg Boss 16: मां दुर्गा की पूजा करने के बाद टीना दत्ता ने ली बिग बॉस हाउस में धांसू एंट्री, सामने आया प्रोमो

Sat, 01 Oct 2022 05:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Oct 2022 05:19 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस टीना दत्ता 'बिग बॉस' में मां दुर्गा की पूजा करने के साथ एंट्री ले रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Tina Dutta will make a grand entry in Salman Khan's show with Maa durga pooja
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 16 चंद घंटों में शुरू होने वाला है। कलर्स टीवी पर यह रियलिटी शो आज रात से टेलीकास्ट होगा, जिसमें टीवी जगत के कई सितारे एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के कई  प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट अपने बारे में बता रहे हैं। इन सबके बीच अब 'बिग बॉस' के मेकर्स ने टीना दत्ता का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मां दुर्गा की पूजा के साथ ही इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में एंट्री करती दिख रही हैं।

विज्ञापन

दरअसल, कलर्स टीवी पर 'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने शो के प्रीमियर का नया प्रोमो शेयर किया है, जो टीना दत्ता की एंट्री का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीना दत्ता प्रीमियर में मां दुर्गा की पूजा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अवतार में कहर ढा रही हैं। अभिनेत्री ने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है। हालांकि, वीडियो में टीना का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: उड़ारियां के बाद अब बिग बॉस के घर में बनी फतेह और तेजो की जोड़ी, प्रोमो में दिखा रोमांटिक अंदाज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीना का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'फाइनली वह आ रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'मैं टीना को सपोर्ट करने जा रहा हूं।' इसके अलावा, कई  सारे फैंस ने हार्ट और फायर की इमोजी कमेंट में भेजी हैं।

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: आज से 'बिग बॉस' के घर में कैद होंगे ये मशहूर सितारे, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

इससे पहले एक्टर अंकिता गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसने धांसू डांस परफॉर्मेंस से 'बिग बॉस 16' में एंट्री लेते दिख रहे हैं। प्रोमो में अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी एक साथ नच पंजाबन गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने जितना पसंद किया है, उतना ही लोग ऑफस्क्रीन भी दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



बता दें कि 'बिग बॉस 16' में टीना दत्ता और अंकिता गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी अलावा सुंबुल तौकीर खान, गौतम विज, साजिद खान, गोरी नागोरी सहित कई कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed