फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krishnavataram Part 2 Release in 2028 Makers Confirm Parts 2 And 3 Are In Development

कृष्णावतारम: क्या फिल्म का आएगा सीक्वल? प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा; नवरात्रि में री-रिलीज करने का प्लान

Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 13 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

Krishnavataram Part 2: भगवान कृष्ण पर बनी फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' के बाद अब मेकर्स ने इसके अगले पार्ट्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Krishnavataram Part 2 Release in 2028 Makers Confirm Parts 2 And 3 Are In Development
‘कृष्णावतारम’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण का किरदार निभाया है। वहीं सुष्मिता भट्ट राधा, निवाशिनी कृष्णन रुक्मिणी और संस्कृति जयंना सत्यभामा के रोल में नजर आई हैं। फिल्म 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसके अगले पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर ने बड़ा अपडेट शेयर किया है। 
विज्ञापन


क्या फिल्म के आएंगे अगले पार्ट? 
फिल्म की निर्माता शोभा संत ने बताया है कि फ्रेंचाइजी के दूसरे और तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर एक साथ काम चल रहा है। फिल्म का अगला पार्ट बड़े लेवल पर बनाया जाएगा और इसमें काफी VFX का इस्तेमाल होगा। इसी वजह से पार्ट 2 को सिनेमाघरों तक पहुंचने में समय लगेगा। फिलहाल इसे 2028 में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन

Krishnavataram Part 2 Release in 2028 Makers Confirm Parts 2 And 3 Are In Development
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या दोबारा सिनेमाघरों में आएगी फिल्म? 
मेकर्स अब पहली फिल्म को एक बार फिर दर्शकों के बीच लाने की तैयारी कर रहे हैं। साजन राज कुरुप के मुताबिक, फिल्म का इंग्लिश वर्जन अक्टूबर में विदेशों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का भी प्लान है।

इस बार हिंदी वर्जन के साथ फिल्म को दूसरी भारतीय भाषाओं में भी डब करके दिखाया जाएगा। आगे चलकर 'कृष्णावतारम' को तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में भी दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

Krishnavataram Part 2 Release in 2028 Makers Confirm Parts 2 And 3 Are In Development
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
OTT रिलीज को लेकर भी लिया बड़ा फैसला
मेकर्स ने फिल्म के OTT और सैटेलाइट राइट्स को फिलहाल अपने पास रखने का फैसला किया है। साजन राज कुरुप का मानना है कि दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने पर फिल्म को नए दर्शक मिल सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने डिजिटल राइट्स को जल्द रिलीज करने के बजाय फिल्म को दोबारा थिएटर में लाने पर ज्यादा ध्यान दिया है।
विज्ञापन

Krishnavataram Part 2 Release in 2028 Makers Confirm Parts 2 And 3 Are In Development
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी? 
  • 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' साल 2025 में आई राम मोरी की किताब 'सत्यभामा' पर आधारित है।
  • फिल्म में भगवान कृष्ण की कहानी को सत्यभामा के नजरिए से दिखाया गया है।
  • कहानी में राधा से अलग होने के बाद कृष्ण की जिंदगी और रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके रिश्ते को दिखाया गया है।
  • फिल्म का ऐलान पहले 'श्री राधा रमणम' नाम से किया गया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' कर दिया गया।
  • फिल्म 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  

ये भी पढ़ें- माहिरा खान: 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खास तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed