फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोरंजन और धर्म जगत की ये हैं बड़ी खबरें, जिन पर दिनभर रहेंगी निगाहें...

Sat, 30 Jun 2018 08:59 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
entertainmet and spirituality top news of june 30
वीकेंड पर टिकीं 'संजू' की निगाहें  

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' रिलीज हो गई है। फिल्म को पहले दिन ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में निगाहें वीकेंड पर टिकी हैं, कयास लगाए जा रहे हैं फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बता दें कि फिल्म संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है जिसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। 

पढ़ें: रणबीर की 'संजू' बनी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छप्परफाड़ कमाई से तोड़ा इस एक्टर का रिकॉर्ड
entertainmet and spirituality top news of june 30

पूरी तरह रोकी गई अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के चलते एहतियातन आज अमरनाथ यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है। श्रद्धालुओंं को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर यात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग ने अभी बारिश लगातार जारी रहने की संभावना जताई है। बता दें कि यात्रा के पहले ही दिन 28 जून से बारिश हो रही है।

पढ़ें: ...तो पत्थर हटाकर अमरनाथ गुफा तक बनाया गया था रास्ता, पहले खुले में लगते थे शिविर

entertainmet and spirituality top news of june 30
श्वेता त्रिपाठी ने ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे
'मसान' फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी शुक्रवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। गोवा में हुई इस शादी में केवल करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। पिंक कलर के लहंगे में श्वेता बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

पढ़ें: 'मसान' एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल रंग के जोड़े में लग रही थीं परी
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainmet and spirituality top news of june 30

गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मना रहे कपिल शर्मा
कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आया था। डीएनए के मुताबिक कपिल ने हेल्दी खाना शुरू कर दिया है और अभी वो ग्रीस में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। फिलहाल कुछ हफ्ते वो वहीं रहेंगे।

पढ़ें: VIDEO: 3 महीने बाद इस हाल में नजर आए कपिल शर्मा, अब आरोप लगाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
entertainmet and spirituality top news of june 30

सलमान को जान से मारने की धमकी
राजस्थान के भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। उसने ये वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। जिसके बाद दोनों के समर्थक फेसबुक वॉल पर ही एक दूसरे से भिड़ गए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर निगाह रखे हुए है। 

पढ़ें: गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed