{"_id":"5b36f1a04f1c1bda6e8baa43","slug":"masaan-actress-shweta-tripathi-and-chaitanya-wedding-pictures-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मसान' एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल रंग के जोड़े में लग रही थीं परी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मसान' एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल रंग के जोड़े में लग रही थीं परी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
shweta tripathi
'मसान' फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अब मिसेज चैतन्य शर्मा बन गई हैं। श्वेता और चैतन्य एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। इन दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई हैं।
shweta tripathi
इस खास मौके पर श्वेता ने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था जो कि 'पापा डोंट प्रीच' बैंड का था। इस लहंगे में श्वेता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं दूल्हे राजा बने चैतन्य ने गहरे मरून रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। इन दोनों की ग्रैंड शादी की तस्वीरें और फेरे लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
A post shared by Filmy Monkey (@filmy_monkey) on
shweta tripathi
इस वीडियो में श्वेता आगे की ओर चल रही हैं तो वहीं चैतन्य उनके पीछे हैं। इसके साथ ही शादी श्वेता को मंगलसूत्र पहनाते हुए भी वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले श्वेता की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। गोवा में हुई इस डेस्टिनेशन वेडिंग में दोनों के सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे।
A post shared by Filmy Monkey (@filmy_monkey) on
विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tripathi
श्वेता दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पी.के.त्रिपाठी की बेटी हैं। श्वेता करीब एक दशक पहले थिएटर के लिए मुंबई आई थीं। साल 2009 में श्वेता ने सीरियल की दुनिया में कदम रखा था इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। हालांकि श्वेता को पहचान साल 2015 में आई फिल्म 'मसान' से मिली थी।