{"_id":"5b371c744f1c1b624d8b8d34","slug":"ranbir-kapoor-sanju-film-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर की 'संजू' बनी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छप्परफाड़ कमाई से तोड़ा इस एक्टर का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की 'संजू' बनी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छप्परफाड़ कमाई से तोड़ा इस एक्टर का रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
sanju
'संजू' फिल्म के साथ एक बार फिर से रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री ली है। पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है जिससे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई। इस फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
sanju
फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक 'संजू' फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। 'संजू' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़ रहा। 'संजू' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 32 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'संजू' फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़ बताया है।
Non-holiday... Non-festival release... Yet, #Sanju packs a PHENOMENAL TOTAL on Day 1... Emerges the BIGGEST OPENER of 2018 [so far]... Also, Ranbir's HIGHEST OPENER to date... Expected to cross ₹ 100 cr in 3 days, as per trends... Fri ₹ 34.75 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 30, 2018
sanju
'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है जो उनका सुपरहिट फॉर्मूला साबित हो गया। फिल्म समीक्षकों ने 'संजू' फिल्म को लोगों को सीट से बांधे रखने वाली इमोशनल और पॉवरफुल फिल्म करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी ऐसे में इस फिल्म से उनके करियर को नई उड़ान मिल सकती है। रणबीर कपूर ने 5 साल पहले आई 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बीच आई फिल्में 'बॉम्बे वेलवेट' और 'जग्गा जासूस' बुरी तरह पिट गई थी।
विज्ञापन
sanju
'संजू' फिल्म से रणबीर कपूर के अलावा अलावा दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और परेश रावल मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। 'संजू' से पहले राजकुमार हिरानी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं जिसमें 3 ईडियट्स, पीके, मुन्नाभाई एमबीबीएस शामिल हैं।