फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 350 करोड़ पार 'दृश्यम 3' की कमाई, कैसा है 'द वन' और 'हनुमान अंश' का हाल?

Thu, 08 Oct 2026 11:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 08 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

Drishyam 3 Box Office: फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई जारी रखी है। छठे दिन भी इसने अच्छा कलेक्शन किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
 

विज्ञापन
drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में चल रही हैं। हालांकि अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। छठे दिन फिल्म की कमाई घटी है। मगर  इसने बुधवार को भी नोट छापे हैं। जानिए इस फिल्म के अलावा 'द वन', 'हनुमान अंश' और 'द पैराडाइज' ने कितना कलेक्शन किया है।

 
Trending Videos
drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh
फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' ने कितना कमाया?
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने वीकएंड का भी जमकर फायदा उठाया। वीकडेज में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 62 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसने 53.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई 61 करोड़ रुपये रही। चौथे ने इसने 21 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 19.50 करोड़ रुपये रहा। बुधवार को इसने 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका टोटल कलेक्शन 232.50 करोड़ रुपये हो गया है। 
drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' दुनियाभर में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 
  • भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 279  करोड़ रुपये हो गया है। 
  • छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

शहजाद खान: अभिनेता का दावा! इस मशहूर फिल्म और शो के लिए नहीं मिले पैसे; पिता की छवि का पड़ा बचपन पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'द वन' का क्या है हाल?
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। अब इसकी कमाई काफी घट गई है।
  • फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है।
  • मंगलवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • बुधवार को इसने 80 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 65.05 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' का कितना है कुल कलेक्शन?
सिनेमाघरों में जबसे अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने दस्तक दी है, तब से इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 61वें दिन 'हनुमान अंश' ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 62वें दिन इसने 80 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 327.28 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed