{"_id":"5ae9ebf44f1c1b66098b7a96","slug":"bollywood-actress-natasha-suri-says-dwayne-bravo-and-i-are-only-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ थे ड्वेन ब्रावो के प्यार के चर्चे, खुद सामने आकर खोल दिया राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ थे ड्वेन ब्रावो के प्यार के चर्चे, खुद सामने आकर खोल दिया राज
Thu, 03 May 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर ड्वेन ब्रेवो के प्यार के चर्चे चल रहे हैं। इस एक्ट्रेस ने अब खुद सामने आकर यह खुलासा किया है कि उनके और ब्रेवो के बीच क्या चल रहा है।
2 of 5
bravo natasha suri ipl
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा सूरी और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर ड्वेन ब्रेवो को मुंबई के एक होटल में साथ देखा गया था। होटल में दोनों कॉफी पीते हुए देखे गए थे। इसके बाद नताशा को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम और ब्रेवो को चीयर करते हुए देखा गया था। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
3 of 5
फाइल फोटो
ब्रेवो के साथ डेटिंग की चर्चा से नाराज नताशा ने सामने आकर राज खोला है। नताशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह इस बात से तनाव में हैं। मैं और ब्रेवो सिर्फ दोस्त हैं। नताशा ने लिखा कि प्यार उनके आखिरी हिस्से में हैं। इस वक्त उनका ध्यान सिर्फ अपने काम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bravo natasha suri
नताशा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं आखिरी बार इस बात को बता रही हूं। उम्मीद है कि अब यह चर्चा यहीं रुक जाएगी। उन्होंने लिखा कि ब्रेवो और मेरे बारे में चर्चाएं जोरों पर हैं। इन चर्चाओं की वजह से ही मैं बयान देने को मजबूर हुई हूं। मैं और ब्रेवो सिर्फ दोस्त हैं। हालांकि दोस्त शब्द कई लोगों को अटपटा लगता है। लेकिन मेरे मामले में यही सच है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
Natasha Suri
- फोटो : Instagram
नताशा ने आगे लिखा कि मैं एक फिल्म में काम कर रही हूं। फिलहाल मेरे दिमाग में प्यार एकदम आखिरी हिस्से में है। साथ ही नताशा ने सफाई देते हुए कहा कि एक फोटो में दो लोग मुस्कुराते दिखते हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि वे आपस में प्यार करते हैं। साथ ही उन्होंने अपने एक दोस्त का जिक्र भी किया। उन्होंने लिखा कि मेरे एक दोस्त ने इस फोटो से रोमांटिक एंगल निकाल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने मीडिया से अपील कि है कि हमारे रिश्ते पर कोई कहानी ना बनाई जाए। हम सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा हमारे बीच कुछ नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।