{"_id":"5a43886d4f1c1b001c8bb315","slug":"aamir-khan-wishes-salman-khan-on-his-birthday-in-a-unique-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टाइगर' को बर्थडे पर खास अंदाज में इस एक्टर ने किया विश, सुनकर सलमान हो जाएंगे खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टाइगर' को बर्थडे पर खास अंदाज में इस एक्टर ने किया विश, सुनकर सलमान हो जाएंगे खुश
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan
बॉलीवुड के 'टाइगर' आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सलमान खान को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सलमान के सबसे अजीज दोस्त आमिर खान ने उन्हें एक खास अंदाज में विश किया है।
Aamir Khan
आमिर खान ने ट्विटर पर सलमान खान को उनकी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की बधाई दी और जन्म दिन भी विश किया। आमिर ने लिखा - 'मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारा दिन बहुत अच्छा जाए और आने वाला साल भी। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। फिल्म के सुपरहिट होने के लिए भी बधाई।'
Dearest Salman, have a great day and a wonderful year! Many happy returns of this day! Congratulations on the record breaking collections! Superb!
— Aamir Khan (@aamir_khan) December 27, 2017
Love.
a.
Salman Khan
सलमान खान और आमिर एक खास बांड शेयर करते हैं हालांकि दोनों को एक साथ कम ही देखा जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' क्रिसमस पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने अभी से 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।
पढे़ं- Ex-गर्लफ्रेंड कटरीना ने दिया सलमान को खास बर्थडे गिफ्ट, खुद 'दबंग खान' ने किया खुलासा
पढे़ं- Ex-गर्लफ्रेंड कटरीना ने दिया सलमान को खास बर्थडे गिफ्ट, खुद 'दबंग खान' ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger zinda hai
आपको बता दें आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के बाद सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इस साल की दूसरी फिल्म है जिसने रिकार्ड तोड़ कमाई की हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।
पढे़ं- अमर हो गई सलमान की ये 5 अदाएं, सालों बाद भी फैन्स करेंगे याद, अपने समय में बने थे स्टाइल ट्रेंड
पढे़ं- अमर हो गई सलमान की ये 5 अदाएं, सालों बाद भी फैन्स करेंगे याद, अपने समय में बने थे स्टाइल ट्रेंड