आज का दिन सलमान खान के लिए बेहद खास है। बॉलीवुड के दबंग खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग से ज्यादा अपनी अदाओं के लिए पहचाने जाने वाले सलमान को सालों तक याद किया जाएगा। एक कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि मुझे फिल्में चलाने के लिए अभिनय करना पड़ता है, फिल्म की कहानी और डायरेक्शन देखना पड़ता है। सलमान के साथ ऐसा नहीं है। सलमान की अदाएं ही फिल्म चलाने के लिए काफी हैं।
बॉलीवुड में डांसर तो बहुत हैं लेकिन सलमान खान का डांस हमेशा कॉपी किया जाता है। फिर वह चाहे डिंग चिका का डांस हो या फिर तौलिया डांस। सभी डांस खूब लोकप्रिय हुए।
सलमान खान के चश्मे टांगने का स्टाईल उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग करता है। सलमान के पहले किसी भी कलाकार ने चश्मे को पीठ पर नहीं लटकाया। सलमान ने यह चलन शुरू किया और देखते ही देखते यह हिट भी हो गया।
सलमान खान का बेल्ट हिलाना भी उनकी एक अदा है। दबंग फिल्म से शुरु हुआ यह स्टाईल कई कलाकार दोहरा चुके हैं लेकिन कोई भी सलमान जैसा इफेक्ट नहीं छोड़ पाया है।
हर फिल्म में नए तरीके की हेयर स्टाईल भी सलमान की अदा है। फिर वह चाहे उनके छोटे बाल हों या फिर तेरे नाम फिल्म के लिए बढ़ाए गए लंबे बाल। तेरे नाम का स्टाईल तो इतना हिट हुआ कि आज भी कस्बों में यह स्टाईल देखने को मिल जाता है।