बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जो जम्मू-कश्मीर से आते हैं। इन कलाकारों ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं तो कई कलाकारों ने टीवी की दुनिया में नाम कमाया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 8
जायरा वसीम
- फोटो : सोशल मीडिया
जायरा वसीम
जायरा वसीम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास डाउनटाउन से आती हैं। जायरा वसीम को 'दंगल' फिल्म से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'सीक्रेट सुपर स्टार' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में दमदार अदाकारी की है। हालांकि, अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है।
Abir Gulala: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी कलाकार ने यूजर्स को सुनाई खरी-खोटी, कहा- जम्मू-कश्मीर की बेटी हूं
3 of 8
फातिमा सना शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख का मूल जम्मू-कश्मीर है। उनकी मां कश्मीरी थीं और उनके पिता जम्मू से थे। फातिमा को 'दंगल' फिल्म से पहचान मिली। उन्होंने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में बेहतरीन किरदार अदा किया है।
4 of 8
संदीपा धर
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीपा धर
संदीपा धर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह श्रीनगर में पैदा हुईं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'इसी लाइफ में' से शुरुआत की। वह 'दबंग 2' और 'हीरोपंती' में भी नजर आईं।
Abir Gulaal: भारत में रिलीज नहीं होगी 'अबीर गुलाल', सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी
5 of 8
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
हिना खान टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका ताल्लुक जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से है। हिना टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली। वह पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।